Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड भाजपा ने दिलाया मातृ शक्ति को संवधानिक हक, कांग्रेस फैला रही अफवाह:खजान...

भाजपा ने दिलाया मातृ शक्ति को संवधानिक हक, कांग्रेस फैला रही अफवाह:खजान दास

भाजपा ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस की भ्रमात्मक बयानबाजियों पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है । प्रदेश प्रवक्ता श्री खज़ान दास ने कहा, हमने मातृ शक्ति को उसका संवैधानिक हक दिलवाया है और कांग्रेस आरक्षण समाप्त करने की अफवाह फैला रही है, 51 फीसदी आरक्षण की संवैधानिक बाध्यता तोड़ने के असंवैधानिक वादे कर रही है ।

 

प्रदेश प्रवक्ता श्री खजान दास ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस बौखलाहट में आरक्षण को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का काम कर रही है । उन्होंने पलटवार करते कहा, पूर्व सीएम हरीश रावत हम पर भविष्य में आरक्षण समाप्त करने के झूठे आरोप ऐसे समय लगा रहे हैं जब चंद दिन पहले हमारी ही सरकार ने मातृ शक्ति सशक्तिकरण के लिए 33 फीसदी आरक्षण का ऐतिहासिक बिल संसद से पास कराया । ये तो वो लोग हैं जिनकी सरकारों ने तीन दशक तक इस बिल को लटकाए रखा, भाजपा ने विपक्ष में रहते राज्यसभा से 2010 बिल पास करवाया भी, लेकिन इनकी नियत साफ नहीं थी और सहयोगी विरोधी पार्टियों के विरोध की आड़ में लोकसभा में बिल लेकर ही नही आई । आज ये जितनी भी बातें महिला आरक्षण को लेकर कर रहें हैं, वे सब ये सत्ता मे रहते पूरा कर सकते थे ।

 

लेकिन तब कुछ नही किया और आगे भी कभी कुछ नही करने वाले हैं, इसे कांग्रेस शासित राज्यों की हालत से समझा जा सकता है। उन्होंने कहा, आरक्षण कम करने के आरोप लगाने वालों को हमारा जवाब महिला आरक्षण बिल पास करवाना है । उन्होंने बताया, भाजपा सरकार के शासन में ही नियुक्ति प्रक्रिया में आरक्षण के सभी मानकों का सर्वाधिक पालन किया जा रहा है | हमने ओबीसी और जनजाति आयोग को संवैधानिक आधिकार दिये और आर्थिक रूप कमजोर वर्ग के लिए 10 फीसदी लागू करवाया । संविधानविद्ध श्री रामनाथ कोविद और श्रीमति द्रोपदी मुर्मु को राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित कर देशवासियों को अपने वंचित एवं आदिवासी समाज के सम्मान का मौका दिया |

 

खजान दास ने कटाक्ष किया कि पूर्व मुख्यमंत्री और अनुभवी नेता होने के बावजूद हरदा, उच्चतम न्यायालय द्वारा आरक्षण के लिए तय 51 फीसदी की सीमा को पार करने की असंवैधानिक दावे कर रहे हैं । पूर्व में बहुत से राज्यों के ऐसे प्रयासो को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के अनुभव हम सबके सामने हैं और ये सच्चाई हरीश रावत भी जानते हैं । लेकिन ये सिर्फ और सिर्फ जनता में झूठ और भ्रम फैलाकर उनके वोट हासिल करने की उनकी साजिश का हिस्सा है । जिसको लेकर वे और कांग्रेस पार्टी कभी सफल नहीं होने वाले हैं क्योंकि देवभूमि की महान और बुद्धिमान जनता उनपर भरोसा नहीं करती है ।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...