Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड सूबे में 60 लाख की आभा आईडी, 52 लाख के बने आयुष्मान...

सूबे में 60 लाख की आभा आईडी, 52 लाख के बने आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य मंत्री स्वयं संभाल रहें हैं आयुष्मान भव अभियान की कमान

  • प्रत्येक जनपद में जारी है आभा व आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान

उत्तराखंड में अब तक 60 लाख लोगों की आभा आईडी व 52 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत दोनों तरह के कार्ड बनाने का अभियान जोरों पर है। जिसकी कमान सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत स्वयं संभाल रहे हैं।

 

पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी इन दिनों आयुष्मान भव अभियान के तहत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाडे का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक जनपद में राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शिविरों का आयोजन कर स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आम लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान करने के साथ ही रक्तदान एवं अंगदान हेतु पंजीकरण भी किया जा रहा है। इसके अलावा शिविरों में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) तथा आयुष्मान कार्ड भी बनाये जा रहे हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इन दिनों प्रदेशभर के भ्रमण पर उतर कर स्वयं आयुष्मान भव अभियान की कमान संभाले हुये हैं।

 

मीडिया को जारी बयान में डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश में अब तक 60 लाख 05 हजार से अधिक लोगों की आभा आईडी तथा 52 लाख 18 हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिसमें जनपद देहरादून में सर्वाधिक 706014 आभा आईडी बनाई गई। इसी प्रकार नैनीताल में 431853, हरिद्वार 340839, ऊधमसिंह नगर 266854, पौड़ी गढ़वाल 223885, अल्मोड़ा 169612, टिहरी गढ़वाल 154243, पिथौरागढ़ 128389, चमोली 118245, चम्पावत 75763, बागेश्वर 75664, उत्तरकाशी 67703, रूद्रप्रयाग 39918 आभा आईडी बनाई गई है जबकि 32 लाख 05 हजार 682 आभा आईडी राष्ट्रीय पोर्टल पर बन कर तैयार हो चुकी है, जिनका जनपदवार चिन्हिकरण का कार्य गतिमान है। दूसरी ओर सर्वाधिक 1084843 आयुष्मान कार्ड देहरादून जनपद में बनाये गये हैं। जबकि हरिद्वार में 877460, ऊधमसिंह नगर 852428, नैनीताल 496866, पौडी गढ़वाल 378973, टिहरी गढ़वाल 316365, अल्मोड़ा 264566, पिथौरागढ़ 210423, चमोली 200316, उत्तरकाशी 180885 तथा बागेश्वर में 113538 आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं।

 

डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश में शत प्रतिशत लोगों की आभा आईडी तथा 90 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे। जिसके लिये आगामी 31 दिसम्बर तक प्रदेशभर में अभियान जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने आम लोगों से इस योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुये अधिक से अधिक संख्या में आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने का अह्वान किया है।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...