Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून के बाद अब हरिद्वार के रावली महदूद में भी खुला फ़ूड...

देहरादून के बाद अब हरिद्वार के रावली महदूद में भी खुला फ़ूड ग्रेन एटीएम,खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ

  • खाद्य मंत्री ने आम जनता से की अपील कहा जो अपात्र व्यक्ति राशन कार्ड का ले रहे हैं लाभ उनकी शिकायत विभागीय टोल फ्री नंबर 1967 पर करें,नाम रखा जाएगा गोपनीय
  • खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने बहादराबाद में खाद्य गोदाम का किया निरीक्षण, किसानों की सुनी समस्याएं

 

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार स्थित रावली महदूद में फ़ूड ग्रेन एटीएम का उद्घाटन किया।साथ ही उन्होंने एटीएम मशीन का निरीक्षण भी किया।खाद्य मंत्री ने इसके साथ ही राशन डीलरों के साथ वार्ता कर आ रही तकनीकी दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि इस फ़ूड ग्रेन एटीएम से कई सारी सुविधा राशन डीलर के साथ राशन लेने आ रहे लोगो को भी प्राप्त होगा ,साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने बायोमेट्रिक के बारे में भी जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं से वार्ता कर उन्हें फ़ूड ग्रेन एटीएम मशीन के बारे में जानकारी दी।

 

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि फूड ग्रेन एटीएम योजना का प्रमुख उद्देश्य है कि उत्तराखंड के लोगों को एटीएम से अनाज प्राप्त करवाना।मंत्री ने कहा कि अमूमन राशन की दुकानों पर राशन लेने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहती है जिससे लोगों को झंझट एवं परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही लोगो का समय एवं पैसे दोनों की बर्बादी होती है। इन्हीं मुसीबतों और परेशानियों को दूर करने के लिए उत्तराखंड खाद्य विभाग ने फ़ूड ग्रेन एटीएम को आरम्भ किया है। कहा कि जल्द ही अन्य स्थानों पर भी इसे शुरू भी किया जाएगा,इससे राज्य के नागरिकों को राशन प्राप्त करने में आसानी होगी तथा यही इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।

खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बताया है कि यह सिस्टम एटीएम मशीन की तरह काम करता है ,साथ ही इस पर भी एटीएम मशीन की तरह स्क्रीन होती है।यह मशीन ड्रमों से जुड़ी रहती है जिनमे गेहूं-चावल भरा रहता है ।राशन कार्ड धारक यहां आकर एटीएम मशीन की तर्ज पर गेहूं, चावल एवं दाल निकाल सकेंगे।बता दें कि यह सुविधा केवल उन राशन कार्ड धारकों को ही मिलेगी जिनके पास एटीएम कार्ड की तरह ही राशन कार्ड होगा जिनके पास एटीएम कार्ड की तरह राशन कार्ड नहीं है वह राशन कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि यहां पर वन नेशन वन कार्ड धारकों को भी गेंहू,चावल खरीदने का लाभ प्राप्त होगा।साथ ही इस दौरान उन्हें लोगो द्वारा राशन कार्ड नही मिलने की बात कही गई जिसपर उन्होंने सभी से आग्रह किया कि यदि कहीं पर ऐसा देखने मे आ रहा है कि कोई अपात्र व्यक्ति राशन कार्ड का इस्तेमाल कर रहा है तो यह बिना किसी डर के विभागीय टोल फ्री नंबर 1967 पर फ़ोन कर सकते है।जिसपर उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा और अपात्र व्यक्ति का राशन कार्ड निरस्त करते हुए पात्र व्यक्ति को उसका लाभ दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने एनएफएसए के कार्ड धारकों को गेहूं व चावल मुफ्त देने का निर्णय लिया है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार इस प्रयास में है कि गरीबों को इसके साथ ही नमक व चीनी भी मुफ्त दी जा सके।

 

वहीं अपने हरिद्वार जनपद भ्रमण के दौरान खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने बहादराबाद में धान क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया ।उन्होंने विभागीय अधिकारियों से धान क्रय के बारे में जानकारी ली।साथ ही खाद्य मंत्री ने किसानों से धान को बेचने में आ रही दिक्कतों को भी सुना।इस दौरान किसानों ने उन्हें कई दिक्कतों से रूबरू कराया जिनपर उनके समाधान का आश्वासन विभागीय मंत्री ने उन्हें दिया।साथ ही उन्होंने अधिकारियों से किसानों के लिए पीने के पानी,शौचालय के बारे में जानकारी ली।वही उन्होंने बताया कि चूंकि बारिश के कारण इस बार धान की फसल विलंब से कटी है ऐसे में पांच से दस दिनों के भीतर सभी किसान अपनी फसल को क्रय केंद्रों में लाने लगेंगे।उन्होंने अधिकारियों को कहा कि किसान भाइयों के धान की फसल के भुगतान के साथ ही उन्हें अन्य किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसे सुनिश्चित अवश्य करे।

RELATED ARTICLES

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना करी सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में...

“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए आयोग की आगामी रणनीति तय, आयोग के माध्यम से मातृशक्ति को अधिक सशक्त...

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...