Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड किसान मंडियों में धान की तौल में बरती जा रही अनियमितता एवं...

किसान मंडियों में धान की तौल में बरती जा रही अनियमितता एवं किसानों को हो रही परेशानी के खिलाफ किया आक्रोष व्यक्त

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखण्ड राज्य की किसान मंडियों में धान की तौल में बरती जा रही अनियमितता एवं किसानों को हो रही परेशानी के खिलाफ आक्रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर किसानों को हो रही समस्याओं का समाधान कराये जाने की मांग की है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखे पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सत्र 2023-24 की धान खरीद का सिलसिला शुरू हो चुका है तथा प्रदेशभर के किसानों द्वारा अपनी कमरतोड़ मेहनत से तैयार फसल प्रदेश की विभिन्न मंडियों में विक्रय हेतु लाई जा जानी प्रारम्भ हो चुकी है, परन्तु प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशभर की मंडियों में निर्धारित धान खरीद केन्द्रों पर धान की तौल सुचारू रूप से न होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते प्रदेशभर के किसान आन्दोलित हैं। उन्होंने कहा कि इसी संदर्भ में किसानों द्वारा दिनांक 16 अक्टूबर, 2023 को नवीन मंडी सितारगंज जिला उधमसिंहनगर में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया जिसमें स्वयं उन्होंने प्रतिभाग किया।  धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में बडी संख्या में उपस्थित किसानों द्वारा धान खरीद केन्द्रों में धान की तौल में बरती जा रही अनियमितता एवं हीला-हवाली के साथ ही धान की तौल सुचारू न किये जाने पर आक्रोष व्यक्त करते हुए सरकार से किसानों की समस्याओं का समाधान कराये जाने की मांग की गई।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने यह भी कहा कि धान किसानों द्वारा इस बात पर भी नाराजगी व्यक्त की गई कि स्थानीय आढ़तियों द्वारा धान में नमी होने का हवाला देते हुए तौल में 15 प्रतिशत की कटौती की जा रही है साथ ही कच्चा आढतियों एवं धान मिलों द्वारा निर्धारित दामों से कम दामों में धान की खरीद की जा रही है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है जो कि न्याय संगत प्रतीत नहीं होता है। करन माहरा ने भाजपा सरकार पर यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के शासन में सबसे अधिक उत्पीड़न किसानों का हो रहा है। माहरा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों में संख्याबल के आधार पर संसदीय प्रणाली व प्रजातंत्र को धता बताते हुए किसान विरोधी तीन काले कानून पारित किए गए। देश भर में 62 करोड़ किसान-मजदूर व 250 से अधिक किसान संगठन इन काले कानूनों के खिलाफ लगातार दो साल से आवाज उठाते रहे तथा कई किसानों को अपना सर्वस्व न्यौछावर करना पड़ा। सरकार द्वारा अन्नदाता किसान की बात सुनना तो दूर, संसद में उनके नुमाईंदो की आवाज को दबाने तथा सत्ता के बल पर सड़क पर आन्दोलनरत किसानों को गाडी से कुचल कर निर्मम हत्या जैसे जघन्य अपराध किये गये। जिसके बाद कंाग्रेस पार्टी सहित विपक्ष के भारी जन दबाव में सरकार को काले कानून वापस लेने पड़े। उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार किसानों की आय दुगनी करने के बड़े-बडे ढोल पीटती है परन्तु अभी तक केन्द्र की मोदी सरकार ने किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम देने के लिए एम.एस.पी. लागू करने की मांग नहीं मानी है।

 

उन्होंने कहा कि यदि 2024 में केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो किसान हित में एम.एस.पी. प्राथमिकता से लागू की जायेगी।  करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से यह भी मांग की है कि दिनांक 17 अक्टूबर, 2023 को प्रदेशभर में आई आंधी तूफान से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है जिसका उन्हें उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...