Monday, November 2, 2026
Home उत्तराखंड नार्को आतंकी माड्यूल कनेक्शन जम्मू कश्मीर में पकड़े गये कुख्यात अपराधियों के...

नार्को आतंकी माड्यूल कनेक्शन जम्मू कश्मीर में पकड़े गये कुख्यात अपराधियों के नेटवर्क में संलिप्त दो आरोपियों को उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा जनपद उधम सिंह नगर से किया गया गिरप्तार।

  • पकड़े गये अपराधियों की गिरप्तारी हेतु उत्तराखण्ड एसटीएफ व जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया रूद्रपुर उधमसिंह नगर में ज्वांइट ऑप्रेशन ।
  • जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा पकड़ी गयी करोड़ो रूपये की कोकीन में संलिप्त अपराधियों के नेटवर्क में शामिल दोनों अभिक्युतों से भारी मात्रा में नकली कागजात, मोहरों व उपकरण एसटीएफ द्वारा किये गये बरामद।
  • पूरे ऑपरेशन की एसएसपी एसटीएफ ने स्वंय संभाली कमान, पिछले 20 दिनों से इस मामले में एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा तलाशा जा रहा था जम्मू मामले का उत्तराखण्ड कनेक्शन 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि विगत माह 30 सितम्बर को जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों से रामबन जिले में कई करोड़ों रूपये की 34 किलोग्राम कोकीन (हेरोइन) के साथ ग्रिफ्तार कर एक नार्को- आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था, अभियुक्तों द्वारा बरामद की गयी कोकीन उत्तरी कश्मीर से पंजाब लायी जा रही थी शुरूवाती जांच में जम्मू-कश्मीर पुलिस को जानकारी हुयी कि जब्त कोकीन सीमा पार से लायी जा रही थी और पकड़े गये तस्करों द्वारा तलाशी नाकों पर चैकिंग से बचने के लिये फर्जी कागजात व फर्जी नम्बर प्लेटों का इस्तेमाल किया था, जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये तस्कर के पंजाब स्थित मकान से 38 फर्जी नम्बर प्लेटें, कई फर्जी पंजीकरण प्रमाण पत्र, नकली पासपोर्ट नकद 5:30 करोड़ रुपये तथा 01 अवैध रिवाल्वर बरामद किये गये। पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये फर्जी कागजात व नम्बर प्लेटें जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखण्ड में बनाये गयें है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा आगे जानकारी देते हुये बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा इस इनपुट को उत्तराखण्ड एसटीएफ से साझा किया गया था, जिस पर मेरे द्वारा इसकी गहन जांच करने व सम्बन्धित अपराधियों को तलाश करने हेतु एसटीएफ की कुमायूँ इकाई को निर्देश देकर तुरन्त कार्यवाही करने हेतु सीओ एसटीएफ सुमित पाण्डे के नेतृत्व में एक टीम को लगाया गया जिनके द्वारा कड़ी मेहनत से पिछले 20 दिनों से इस नार्को आतंकी माहूयल के 02 अपराधियों को चिन्हित किया गया साथ ही इन अपराधियों को पकड़ने के लिये जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ एक ज्वांइट ऑप्रेशन जनपद उद्यमसिंह नगर में चलाया गया जिसके तहत अभियुक्तों के कई ठिकानों पर पिछले 02 दिनों से लगातार छापेमारी की गयी जिसके फलस्वरूप 02 अभियुक्तों को रूद्रपुर जनपद उद्यमसिंह नगर से गिरप्तार किया गया।

 

इस ज्वाइंट ऑपरेशन में पकड़े गये अपराधियों से भारी मात्रा में उसी तरह के फर्जी कागजात, मोहरें, उनको बनाने के उपकरणों बरामद हुये हैं। पूछताछ में दोनों आरोपी ने बताया कि वे दोनों पिछले काफी समय से जम्मू कश्मीर में पकड़े गये आरोपियो के सम्पर्क में थे तथा इस धन्धे में कई वर्षों से लगे हुये हैं। अब उत्तराखण्ड एसटीएफ इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि उनके द्वारा बनाये गये फर्जी कागजात गैर कानूनी रूप से कहा कहा इस्तेमाल किये गये हैं । दोनों गिरफ्तार किये अभियुक्तो कृष्ण पाल पुत्र हरदयाल, निवासी पैपुरा, तहसील बिलासपुर, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष एवं दीपचंद पुत्र गेंदन लाल, निवासी पैपुरा, तहसील बिलासपुर, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 28 वर्ष को देर रात्रि जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...