Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की नौटंकी से ऊब चुकी है जनता: चौहान

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की नौटंकी से ऊब चुकी है जनता: चौहान

  • धामी सरकार हर जाँच मे रही है अग्रणी, अब तक हर घोटालों को दबाती रही कांग्रेस
  • धामी सरकार ईमानदार और बेदाग कार्यप्रणाली के साथ प्रदेश के विकास की रफ्तार को बढ़ा रही है : चौहान

 

भाजपा ने उद्यान विभाग मे जांच को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए इसे अनौचित्यपूर्ण और राजनैतिक नौटंकी करार दिया। जनता अब कांग्रेस के स्वांग से ऊब चुकी है।

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा तो पहले ही हाई कोर्ट से जाँच का स्वागत कर चुकी है और मामले मे एसआईटी जांच भी करवा चुकी है। जब सत्तारूढ़ दल होने के वावजूद सरकार को जांच से गुरेज नही है तो फिर कांग्रेस कौन सा जश्न मना रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाँति कांग्रेस इसे एक राजनीतिक अवसर के रूप मे भुनाने की कोशिश करने की फिराक मे है, लेकिन उसे इसका कोई लाभ नही होने वाला है।

 

चौहान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल मे अगर गड़बड़ी करने वालों को सरकार का सरंक्षण प्राप्त नही होता तो ज्यादातर मामले इन्ही जांच एजेंसियों के पास होते। आज यही कारण है कि कांग्रेस के ज्यादातर नेता किसी न किसी मामले मे सीबीआई या अन्य एजेंसियों की जाँच का सामना कर रहे है। तब मामले दबाये जाते थे, लेकिन आज सरकार पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है।

राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ईमानदार और बेदाग कार्यप्रणाली के साथ विकास की रफ्तार को बढ़ा रही है । जहां गड़बड़ी की थोड़ी सी भी गुंजाइश दिखाई देती है उसपर तत्काल कार्यवाही की जा रही है । सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का ही परिणाम है कि मामले मे काल खंड और पद या रुतबे को दरकिनार किया गया है। खुद कांग्रेस के बड़े नेता सीएम धामी की पीठ थपथपा चुके हैं।

 

चौहान ने कहा कि संदेह की गुंजाइश वाले किसी भी मामले मे जैसे सरकार जाँच को आगे बढ़ा रही है तो आम जनता की तरह कांग्रेस को भी इसका स्वागत करना चाहिए। हालांकि कांग्रेस के लिए यह आसान नही है, क्योंकि राज्य गठन से अब तक जितने भी बड़े मामले सामने आये है उन्हे दबाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने कोई गुरेज नही किया। जन आंदोलन और विपक्ष की सक्रियता से ही मुद्दे जांच तक पहुंचे। कुछ मामले जांच के बाद भी दबा दिये गए और कुछ की जांच कब पूरी हुई और क्या निष्कर्ष निकला कुछ पता नही चला।

 

आज कांग्रेस को रचनात्मक विपक्ष की भूमिका के साथ न्याय करने की जरूरत है। अगर, कांग्रेस भ्रष्टाचार की पैरोकार नही बनती तो आज स्थिति यहाँ तक नही पहुंचती। युवाओं को न्याय दिलाने के लिए चाहे कठोर नकल विरोधी कानून हो या प्रोपर्टी धोखाधड़ी के खिलाफ अभियान मे कांग्रेस को खोट नजर आता है। यही कारण है कि जनता ने उससे दूरी बना ली है और उसे इस राजनैतिक नौटंकी का पुरस्कार नही, बल्कि खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...