Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड राहुल गांधी के केदार दौरे से भाजपाइयों के पेट में मरोड़ -गरिमा...

राहुल गांधी के केदार दौरे से भाजपाइयों के पेट में मरोड़ -गरिमा मेहरा दसौनी

अपने तीन दिवसीय आध्यात्मिक एवं धार्मिक दौरे पर उत्तराखंड देवभूमि के केदार धाम पहुंचे कांग्रेस के नेता एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अपने प्रवास के दूसरे दिन केदारनाथ धाम में भक्तगणों के लिए भंडारा आयोजित किया ।  भंडारे के दौरान पूरे समय राहुल गांधी श्रद्धालुओं के बीच खाना वितरत करते हुए दिखाई दिए।

 

यह जानकारी देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने बताया कि राहुल गांधी का यह दौरा विशुद्ध रूप से व्यक्तिगत दौरा है, इस दौरे के दौरान राहुल गांधी सिर्फ शिव भक्ति में लीन रहेंगे, ना ही कोई प्रेस वार्ता ना ही कार्यकर्ता संवाद और ना ही कोई राजनीतिक बयानबाजी।

 

दसौनी ने कहा की बाबा केदार से राहुल गांधी को शक्ति और ऊर्जा प्राप्त होती है, अपने राजनीतिक जीवन में राहुल गांधी की दिनचर्या व्यस्ततम होने के कारण वह एकांतवास से वंचित हो जाते हैं ऐसे में कभी अमृतसर तो कभी केदार बाबा की शरण में वह अपने आध्यात्मिक और धार्मिक पूर्ति के लिए समय-समय पर दर्शन करने पहुंचते हैं। दसौनी ने कहा कि आज देश जिस चुनौती पूर्ण समय से गुजर रहा है ऐसे में राष्ट्र को राहुल गांधी की बहुत जरूरत है।

 

समाज को बांटने,सौहार्द बिगाड़ने वालों और समाज में नफरत फैलाने वाले लोगों का सामना करने के लिए जिस ऊर्जा और शक्ति की जरूरत है वह राहुल गांधी को शिव के भक्ति भाव से ही प्राप्त होती है ।दसोनी ने भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी के दौरे पर तंज कसे जाने पर भी पलटवार किया है। दसौनी ने कहा कि 2013 की दैवीय आपदा में जब उत्तराखंड का 60% हिस्सा क्षत विक्षत हो चुका था, उत्तराखंड की जनता अपना आत्मविश्वास खो चुकी थी ऐसे में समूचे देश में राहुल गांधी एकमात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने उत्तराखंड वासियों का मनोबल बढ़ाने के लिए 19 किलोमीटर से भी ज्यादा की केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा कर देश और दुनिया को सुरक्षित उत्तराखंड का पैगाम दिया ।दसौनी ने कहा कि इस तरह की बयान बाजी राहुल गांधी के दौरे पर तंज कसने वालो की तुच्छ और छोटी मानसिकता का परिचायक है। दसोनी ने कहा कि देवभूमि की संस्कृति अतिथि देवो भव की है ,ऐसे में देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेता यदि उत्तराखंड देवभूमि आते हैं तो उससे उत्तराखंड कई तरह से लाभान्वित होता है।

 

ऐसे में सत्ता रूढ़ दल के नेताओं को चाहिए था कि वह बड़ा दिल दिखाते हुए राहुल गांधी का देवभूमि में स्वागत करते ,परंतु भाजपा के प्रवक्ताओं और नेताओं को तो जैसे राहुल गांधी फोबिया हो चुका है ,और उन्हें हर चीज में राजनीति दिखाई पड़ती है ।दसौनी ने कहा कि भाजपा नेताओं और राहुल गांधी के केदार धाम के दौर में बड़ा अंतर देखा जा सकता है । जिस सादगी के साथ भक्ति भाव से सारे नियमों का पालन करते हुए राहुल गांधी शिव उपासना में समर्पित दिखाई पड़ते हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता धार्मिक स्थलों के अपने दर्शनों को भी इवेंट के रूप में जनता के बीच परोसते हैं ।

 

गरिमा ने कहा की नमामि शंकर ऐसे कुत्सित मानसिकता के लोगों को सद्बुद्धि दे ताकि वह धर्म का राजनीतिकरण करने से बाज आएं और राहुल गांधी और उनके दौरे में खोट निकलने की बजाय जिस बात के लिए जनता ने उन्हें चुना है जनता की उन समस्याओं का निराकरण करें।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...