Friday, June 19, 2026
Home उत्तराखंड SSP देहरादून की सटिक रणनीति से अन्तर्राज्यीय सट्टा गिरोह आया दून पुलिस...

SSP देहरादून की सटिक रणनीति से अन्तर्राज्यीय सट्टा गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में

  • रायपुर राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम में GUJRAT GIANTS VS URBANRISERS HYDRABAD के मध्य खेले गये क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा लगाते हुऐ 13 अभियुक्त गिरफ्तार
  • अभियुक्तों के कब्जे से ऑनलाइन सट्टे में प्रयुक्त किये जा रहे 17 मोबाइल फोन तथा नगदी बरामद
  • पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विभिन्न बैंको के 20 खातों में जमा किये गए 600000 /- रूपये की धनराशि को कराया फ्रिज।
  • क्रिकेट वर्ड कप व LEGENTS LEAGUE के सभी मैंचो में अभियुक्तगण पंहुचे थे विभिन्न राज्यों के क्रिकेट स्टेडियम में।
  • युवाओं को दिग्भ्रमित होने से बचाना भी हमारी जिम्मेदारी :- एसएसपी देहरादून

 

थाना रायपुर पुलिस को सूचना मिली कि राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे LEGENDS LEAGUE क्रिकेट मैच के दौरान विभिन्न राज्यों से आनलाईन सट्टा लगाने का गिरोह सक्रीय है जो स्टेडियम में बैठकर आनलाईन सट्टा चला रहै है। सूचना पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद थाना रायुपर व एसओजी की टीम गठित कर मैच के दौरान बिना व्यवधान उत्पन किये अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

उक्त आदेश के क्रम में पुलिस टीम द्धारा GUJRAT GIANTS VS URBANRISERS HYDRABAD के मध्य दिनांक 26.11.2023 को राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में खेले जा रहे क्रिकेट मैच के दौरान सटिक रणनीति से कार्यवाही करते हुये स्टेडियम के अन्दर नार्थ पवेलियन से 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को अभियुक्तो के पास से ऑनलाइन सट्टे में प्रयोग किये जा रहे विभिन्न कम्पनीयों के 17 मोबाइल फ़ोन तथा 45300/- की धनराशि बरामद की गई। इसके अतिरिक्त पूछताछ में अभियुक्तों के विभिन्न बैंकों में ऑनलाइन सट्टे की धनराशि प्राप्त करने के लिए खोले गए 20 बैंक खातों की जानकारी प्राप्त होने पर उनमें जमा 600000/- रू0 को फ्रीज कराया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणों को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा ।

 

पूछताछ में अभियुक्तगणों द्धारा बताया गया कि वे सभी काफी समय से ऑनलाईन सट्टे का काम करते आ रहे है। उनका एक गिरोह है । गिरोह में दो टीम काम करती है, एक टीम जहाँ क्रिकेट मैच हो रहे होते है, वहाँ का टिकट ऑनलाइन बुक कराकर मैच देखने जाती है तथा दूसरी टीम घर में रहकर ऑनलाईन सट्टा अन्य लोगों को खिलाते है तथा खेलने वालों से पैसा इक्कठा करते है। क्रिकेट मैच स्टेडियम में देखने के लिये आनलाईन टिकट उस Row का बुक कराते है जहाँ उन्हे अपना काम करने में आसानी रहे। गिरोह के सदस्य क्रिकेट मैच देखने के लिये फ्लाईट ट्रेन व बस का प्रयोग कर पहुंचते है, जिसके लिये गिरोह के सदस्य मिलकर किराया खाने रहने का पैसा इक्कठा कर प्रयोग करते है। अपने ग्राहकों से एडवांस में भी ऑनलाईन सट्टा लगाने के लिये भी रूपये लिये जाते है, जो टीम लाइव मैच देख रही होती है वह मैच के दौराने घर बैठे अन्य सदस्यों से फोन से लगातार बात कर मैच की पल-पल की जानकारी देते है, जिसे सट्टे की भाषा में लाईन चल रही है बोलते है। घर बैठा सदस्य उसी आधार पर सट्टा खिलवाता है। टीवी व मोबाईल में लाईव मैच में तथा स्टेडियम में सीधे चल रहे मैच में 5-7 सेकंड का अंतर होता है, जिससे हमें टीवी व मोबाईल में चल रहे लाईव मैंच से पहले ही पता चल जाता है, की मैच में हर बॉल में क्या हो रहा है। जिसका फायदा उठाकर हम हर बॉल में आउट होने सीक्स व चौका मारने पर व नो बॉल व वाईड बॉल होने पर हम ग्राहक को उसी हिसाब से भाव देते है। जिससे सट्टे में हमें काफी फायदा होता है। इसके अलावा गेम चेनजर के समय पर हम सट्टे का भाव बढाकर या घटाकर ग्राहको को खिलाते है। इससे पहले हम वर्ल्ड कप का मैच व LEGENDS LEAGUE का मैच देखने के लिये फ्लाईट व ट्रेन से धर्मशाला हिमाचल , फिरोज शाह कोटल दिल्ली , अहमदाबाद गुजरात, लखनऊ उ0प्र0, वानखेडे मुम्बई, ईडन गार्डन कोलकता, पुणे, अम्बाला, गये थे हमने कई लाख रूपये सट्टा खेल कर कमाये अभी तक हम कभी पकड़े नहीं गये।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों में शब अल हसन जाफरी पुत्र मुजफफर हुसैन शाह निवासी ग्राम गुरसयी थाना हरनी जिला पूँछ जम्मू कश्मीर, शिवकांत पुत्र राम अवतार निवासी ग्राम कोटरा पो0 पंडरावा थाना पियानी जिला हरदोई उ0प्र0, क्षितिज पुत्र सुमित निवासी ए-90 गोविन्दपुरी दिल्ली उम्र 18 वर्ष, मनोहर लाल पुत्र हरीलाल निवासी कोठीपुरा थाना/जिला बिलासपुर हि0प्र0,  अंकित कुमार पुत्र प्रकाश चन्द उम्र 24 वर्ष निवासी गांव राजपुरा तहसील सदर जिला बिलासपुर हि0प्र0, सूरज पुत्र शिवराम निवासी ग्राम राडौल थाना सदर विलासपुर हि0प्र0 उम्र 26 वर्ष, चन्दन पुत्र लखनपाल निवासी कोठीपुरा थाना सदर जिला बिलासपुर हि0प्र0 उम्र 23 वर्ष, अभिषेक पुत्र हरीदास उम्र 24 वर्ष निवासी गांव नोवा थाना सदर बिलासपुर जिला बिलासपुर हि0प्र0, अजय पुत्र देवेन्द्र कुमार उम्र कोठीपुरा थाना सदर जिला बिलासपुर हि0प्र0, शहनवाज पुत्र रईस निवासी वुडन सिटी हयात कालोनी सहारनपुर उ0प्र0, मुन्ताज पुत्र दिलशाद निवासी खाताखेड़ी इस्लामाबाद थाना मंडी जिला सहारनपुर उ0प्र0, अनिकेत चैहान पुत्र दत्तात्रेय चैहान उम्र 23 वर्ष निवासी गांव पंडरपुर थाना पंडरपुर जिला सीतापुर महाराष्ट्र, गौरव सिंह पुत्र विमलेश सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कोटरा थाना पिहानी जिला हरदोई उ0प्र0 को गिरफ्तार किया गया

 

अभियुक्तों के पास से 17 मोबाइल फोन -1, 20 सीज़ बैंक अकाउंट तथा  जमा की गई धनराशि कुल रूपये 600000/- बरामद किए गए

RELATED ARTICLES

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार...

विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रेन वाटर हार्वेस्टिंग से ओवरब्रिज तक, विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम ने दिखाई सख्ती; धीमी प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी विकास कार्यों की मैदानी...

26 जून को रुद्रपुर में आयोजित होने वाले ‘खेत बचाओ अभियान‘, तैयारियों को अंतिम रूप देने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए।

देहरादून, 18 जून। उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में 26...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार...

विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रेन वाटर हार्वेस्टिंग से ओवरब्रिज तक, विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम ने दिखाई सख्ती; धीमी प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी विकास कार्यों की मैदानी...

26 जून को रुद्रपुर में आयोजित होने वाले ‘खेत बचाओ अभियान‘, तैयारियों को अंतिम रूप देने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए।

देहरादून, 18 जून। उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में 26...

गणेश गोदियाल ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के कारण मानसिक तनाव में आत्महत्या करने वाली रिया थापा के परिजनों से मुलाकात कर...

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Ganesh Godiyal ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के कारण मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या करने वाली उत्तराखंड...

प्रदेश के जलागम प्रबन्धन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मंत्री ने कहा कि प्रदेेश के पर्वतीय तथा मैदानी क्षेत्रों में जल संरक्षण हेतु चाल-खाल के माध्यम से जलागम प्रबन्धन विभाग द्वारा जल संरक्षण...

सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी

सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का मैराथन निरीक्षण प्रधानमंत्री मोदी के ‘सूर्य घर’ और हरित ऊर्जा...

कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन

मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास

देहरादून। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के...

योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है- ऋतु खण्डूडी

कोटद्वार। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज कोटद्वार के प्राइड मॉल के सभागार में विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड...