Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड राज्य सभा निर्वाचन पर भट्ट का कार्यकर्ताओ ने किया गर्मजोशी से स्वागत

राज्य सभा निर्वाचन पर भट्ट का कार्यकर्ताओ ने किया गर्मजोशी से स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के राज्यसभा निर्वाचन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया ।
इस दौरान भट्ट ने कहा कि नेतृत्व के विश्वास, कार्यकर्ताओं के स्नेह और सीमांत क्षेत्रवासी होने के नाते यह दायित्व उनके लिए पीएम मोदी जी का परितोषक है । शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए उन्होंने अगले 100 दिन कोई विश्राम नही लेने के मोदी संकल्प पर आगे बढ़ने का आह्वाहन किया।

 

निर्विरोध निर्वाचित होने पर सर्वप्रथम भट्ट ने वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों के साथ विधानसभा पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी से प्रमाणपत्र प्राप्त किया । इसके उपरांत विधानसभा द्वार पर सैकड़ों महानगर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ उनका शानदार स्वागत किया गया । वहाँ से कार्यकर्ताओं के जुलूस के साथ उन्होंने कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन किया । जिसके बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके समर्थन मे आतिशबाजी और नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिवादन किया । इस दौरान बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने उनका स्वागत कर अपना आशीर्वाद दिया।

 

पार्टी मुख्यालय में हुए स्वागत समारोह में भट्ट ने कहा कि जब उन्होंने सामाजिक राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी तो कभी भी किसी पद की कल्पना नहीं की थी और हमेशा एक ही भाव संगठन में काम करने का रहा । उन्होंने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं के स्नेह का नतीजा है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा किया है । शीर्ष नेताओं का आभार करते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह सबकी उम्मीदों पर में खरा उतरने का प्रयास करेंगे । साथ ही कहा, उच्च सदन में पहुंचकर एक सीढ़ी और बढ़ने से अब जनता की बात को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का काम करूंगा।

 

भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया कि अब हमे मोदी के संकल्प, अगले 100 दिन कोई विश्राम नही को आगे बढ़ाना है । उन्होंने कहा कि मोदी जी के हृदय में देवभूमि बसता है लिहाजा पांचों लोकसभा सीट प्रचंड बहुमत से जितानी है । देश मोदी जी और प्रदेश धामी जी के नेतृत्व में विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है, हमे उनके हाथों और अधिक मजबूती देनी है।

 

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान करते हुए पूर्व सीएम डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक कहा कि आज प्रत्येक कार्यकर्ता में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि सबने भट्ट जी को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक पूर्ण निष्ठा से संगठन का काम करते देखा है। भट्ट का राज्यसभा जाना संगठन की सोच, जमीनी पकड़ और निष्ठापूर्वक भाव से पार्टी कार्य करने का परिणाम है। जो प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायक है । विपरीत परिस्थितियों में संगठन का निर्माण करना, राज्य निर्माण आंदोलन और श्री राम मंदिर आंदोलन में कर्मठ भागेदारी, साथ ही पार्टी का नेतृत्व करते हुए सभी चुनावों में विजय दिलाना, भट्ट जी को बेहद खास बनाता है । हरिद्वार पंचायत चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके सांगठनिक कौशल का नतीजा रहा कि देश के इतिहास में जिला पंचायत अध्यक्ष और सभी 6 ब्लॉक प्रमुख का निर्विरोध निर्वाचन हुआ ।

RELATED ARTICLES

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना करी सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में...

“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए आयोग की आगामी रणनीति तय, आयोग के माध्यम से मातृशक्ति को अधिक सशक्त...

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...