Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड उच्च शिक्षा में सात नवीन योजनाओं से युवा सपनों को लगेंगे पंख...

उच्च शिक्षा में सात नवीन योजनाओं से युवा सपनों को लगेंगे पंख – धन सिंह रावत

  • उच्च शिक्षा में सात नवीन योजनाओं से युवा सपनों को लगेंगे पंख 
  • सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में किया 7.64 करोड़ का प्रावधान
  • युवाओं को शोध, छात्रवृत्ति व निःशुल्क कोचिंग का मिलेगा अवसर

 

राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष-2024-25 के लिये बजट में सात नई योजनाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। इन योजनाओं से प्रदेश के युवा सपनों को निश्चित तौर पर पंख लगेंगे। – *डा. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार

 

 

 

सूबे की शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिये सरकार ने बजट में कई प्रावधान किये गये हैं। इसके अलावा सरकार युवा सपनों को ऊंची उड़ान देने के लिये सात नई योजना शुरू करेगी। जिसके लिये बजट में रू0 7.64 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इन नई योजना के तहत खटीमा में निःशुल्क कोचिंग सेंटर की स्थापना से लेकर विद्यार्थी शैक्षिक भारत दर्शन योजना और शेवनिंग छात्रवृत्ति जैसी योजना शामिल है।

 

शिक्षा के क्षेत्र में सरकार व्यापक स्तर पर लगातार काम कर रही है। जिसकी झलक बजट में स्पष्ट दिखाई दे रही है। विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ ही सरकार सात नई योजनाओं से युवा सपनों को आकार देगी। जिसके लिये बजट में रू0 7.64 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया है। जिसमें ऊधमसिंह नगर जनपद के खटीमा में प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग सेंटर की स्थापना के लिये रू0 10 लाख की धनराशि का प्रावधान किया गया है। निःशुल्क कोचिंग सेंटर खुलने क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिलेगा और वह अपने लक्ष्यों का आसानी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा बजट में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध प्रकाशन प्रोत्साहन योजना के लिये रू0 10 लाख का प्रावधान किया गया है। इस योजना का मकसद प्रदेश के युवाओं को शोध कार्य के लिये प्रोत्साहिन करना है, साथ ही शोधार्थियों के शोध कार्य का लाभ स्थानीय जनता को भी मिल सके।

 

मुख्यमंत्री शेवनिंग उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत रू0 दो करोड का प्रावधान किया गया है। शेवनिंग स्कॉलरशिप पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को ब्रिटेन के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शोध व उच्च शिक्षा ग्रहण करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालयों को नैक ग्रेडिंग के आधार पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी इसके लिये बजट में रू0 3.14 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के ठोस क्रियान्वयन के लिये अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ की स्थापना की जायेगी, जिसके लिये बजट में रू0 दो करोड़ का प्रावधान किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ की स्थापना से प्रदेश में शोध कार्यों को प्रोत्साहित किया जायेगा। इसके अलावा बजट में उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्द्धन प्रशिक्षण योजना प्रारम्भ की जायेगी। जिसके लिये रू0 10 लाख का प्रावधान किया गया है।

 

सूबे के छात्र-छात्राओं के लिये विद्यार्थी शैक्षिक भारत दर्शन योजना शुरू की जायेगी। जिसके माध्यम से छात्र-छात्राएं देशभर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर वहां के लोक जीवन, संस्कृति, भाषा, रहन-सहन इत्यादि से परिचित होंगे। इसके लिये बजट में रू 20 का प्रावधान किया गया है। बजट में शामिल इन नई योजनाओं का लाभ प्रदेश के युवाओं को मिले इसके लिये सरकार ने अपनी प्राथमिकताएं तक की है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...