Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने नानकमत्ता क्षेत्र में हुए हत्याकांड के घटनास्थल का...

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने नानकमत्ता क्षेत्र में हुए हत्याकांड के घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया

  • जिले के सभी अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर घटना के त्वरित खुलासे हेतु दिए गए सख्त दिशा निर्देश।
  • घटना के खुलासे हेतु किया गया है 11 टीमों का गठन।

 

28 तारीख़ को हुए डेरा कार सेवा प्रमुख की हत्या के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया गया वहाँ मौजूद अन्य डेरा सेवको से जानकारी प्राप्त हुई कि डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह प्रातः डेरे के बरामदा में कुर्सी में बैठे थे कि एक मोटर साइकिल पर दो अज्ञात व्यक्ति आये जिनमें से पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा 315 बोर की रायफल से बाबा तरसेम सिंह पर दो फायर करे और मौके से मोटर साइकिल में फरार हो गये । गोली लगने से बाबा तरसेम सिंह वहीं मौके पर घायल होकर गिर गये, जिनको उनके सेवादारों द्वारा उपचार हेतु तुरन्त पंचरतन अस्पताल, नानकमत्ता ले जाया गया, जहाँ ड़ाक्टर द्वारा उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेन्टर रेफर किया गया । जिस पर सेवादारो द्वारा बाबा को स्वास्तिक अस्पताल, खटीमा ले जाया गया । जिनकी वहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी ।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी, फील्ड यूनिट, विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम, एसओजी टीम,एसटीएफ टीम, एलआईयू निरीक्षक आदि मौके पर पहुँचे। पुलिस को घटना से संबंधित कुछ महत्त्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए है, जिनके आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के खुलासे के लिए दिशा निर्देश दिये गये व 11 टीमो का गठन किया गया ।

जिनमे से प्रत्येक टीम को अलग-अलग कार्य आवटित किये गये। जिनमे से तीन टीमें गैर-राज्य भेजी गई हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमांयू परिक्षेत्र महोदय द्वारा भी घटनास्थल व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

आज पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, अभिनव कुमार, ने घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने सभी एंगल से घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया। घटना के वक्त डेरे में मौजूद कार सेवकों से घटना की जानकारी प्राप्त की गई व उनको सांत्वना दी गई। इसके बाद महानिदेशक अभिनव कुमार ने थाना नानकमत्ता में जनपद के अधिकारियों के साथ गोष्ठी की। गोष्ठी के माध्यम से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...