Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड महंत इन्द्रेश नेत्र बैंक बना उत्तराखण्ड का पहला ट्रेनिंग सेंटर

महंत इन्द्रेश नेत्र बैंक बना उत्तराखण्ड का पहला ट्रेनिंग सेंटर

  • महंत इन्द्रेश नेत्र बैंक जनता की सेवा में समर्पित 
  • जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी लाएगा नेत्र बैंक

 

महंत इन्द्रेश अस्पताल की उपलब्धियों में एक नगीना और जुड़ गया है।  महंत इन्द्रेश नेत्र बैंक मंगलवार से जनता की सेवा में समर्पित हो गया है।  महंत इन्द्रेश नेत्र बैंक को ट्रेनिंग देने की भी अनुमति प्रदान की गई है। यह बेहद हर्ष का विषय है कि उत्तराखण्ड राज्य में किसी नेत्र बैंक को ट्रेनिंग देने की अनुमति पहली बार प्रदान की गई है। महंत इन्द्रेश नेत्र बैंक में 15 दिनों तक कार्निया को सुरक्षित रखा जा सकता है।  महंत इन्द्रेश अस्पताल के चेयरमैन महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने नेत्र विभाग की पूरी टीम को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीें।

मंगलवार को महंत इन्द्रेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में नेत्र बैंक का उद्घाटन हुआ। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति एवम् कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ यशबीर दीवान, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल, चिकित्सा अधीक्षक (आॅपरेशन) डाॅ अजय पंडिता, चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन) डाॅ गौरव रतूड़ी व नेत्र विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ तरन्नुम शकील ने संयुक्त रूप से नेत्र बैंक का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि डाॅ यशबीर दीवान ने कहा कि वह करीब 4 साल पहले इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़े थे। उन्होंने इस प्रोजेक्ट से जुड़े कई संस्मरण सांझा किए। उन्होंने देह दान व अंग दान की नियमावली, इसके वैज्ञानिक व मेडिकल पक्ष के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने नेत्र बैंक के खुलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए नेत्र बैंक की मेडिकल डायरेक्टर डाॅ तरन्नुम शकील व उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होनंे कहा कि आप सभी के सामूुहिक प्रयासों से नेत्र बैंक की स्थापना हो पाई है। जरूरतमंद लोगों को नेत्र बैंक की सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने नेत्र विभाग की टीम की हौंसलाफजाई करते हुए कहा कि आपका यह प्रयास बहुत से जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी लाएगा। किसी अंधेरी जिंदगी में रोशनी लाना सबसे बड़ी सेवा है। नेत्र विभाग की पूरी टीम सौभाग्यशाली हैं जो आप लोग अपने जीवन में इस पुण्य के लाभ को अर्जित करने के भागीदार बने हैं।

नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ तरन्नुम शकील ने जानकारी दी कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के कुशल मार्गदर्शन से ही नेत्र बैंक जैसी महत्वपूर्णं सुविधा की स्थापना हो सकी है। उन्होंने नेत्र बैंक की कार्यप्रणाली एवम् भावी योजनओं से अवगत कराया।  महंत इन्द्रेश अस्पताल नेत्र बैंक को ट्रेनिंग देने की भी अनुमति प्रदान की गई है। यह बेहद हर्ष का विषय है कि उत्तराखण्ड राज्य में किसी नेत्र बैंक को ट्रेनिंग देने की अनुमति पहली बार प्रदान की गई है। इस नेत्र बैंक से काॅर्निया की अंधता से ग्रसित मरीज़ लाभान्वित होंगे व पुतली प्रत्यारोपण द्वारा नेत्र ज्योति पाने में सक्षम होंगे।  महंत इन्द्रेश अस्पताल का नेत्र रोग विभाग समय समय पर जनजागरूकता अभियान चलाकर आमजन को नेत्रदान के लिए जागरूक करेगा।

उन्होंने कहा कि नेत्र विभाग के द्वारा समय समय पर जनजागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। नेत्र बैंक की सेवाओं के बारे में आमजन को व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर जागरूक करेंगे। मंच संचालन डाॅ मोनिका जैन ने किया।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...