Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा, एवीएसएम, एसएम ने महानिदेशक असम राइफल्स की नियुक्ति...

लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा, एवीएसएम, एसएम ने महानिदेशक असम राइफल्स की नियुक्ति ग्रहण की 

लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा, एवीएसएम, एसएम ने 01 अगस्त 2024 को असम राइफल्स के डी जी (डीजीएआर) की कमान संभाली।लेo जनरल विकास लखेरा उत्तराखंड राज्य के टिहरी जिले से हैं और उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में शामिल होने से पहले डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन को 09 जून 1990 को भारतीय सैन्य अकादमी में 86 नियमित कोर्स से 4 सिख लाई में नियुक्त किया गया था, जिसके बाद उन्होंने रेड हॉर्न डिवीजन के अंतर्गत निचले असम में कमान संभाली।

 

वह डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। लेo जनरल विकास लखेरा उच्च रक्षा प्रबंधन पाठ्यक्रम के पूर्व छात्र भी हैं और उन्होंने द रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज (आरसीडीएस), लंदन (यूके) से प्रतिष्ठित एनडीसी पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया है। अपने स्टाफ और अनुदेशात्मक नियुक्तियों में, उन्होंने एनडीए, खडकवासला में डिविशनल अधिकारी और सामरिक प्रशिक्षण अधिकारी, जीओसी-इन-सी, मुख्यालय पूर्वी कमान के मिलिटरी ऐटशै और सीओएएस के मिलिटरी ऐटशै, निदेशक एमओ-2 और 93 इन्फेट्री ब्रिगेड के उप कमांडर के रूप में कार्य किया है। ब्रिगेडियर (क्यू) के रूप में मुख्यालय 4 कोर में स्थानांतरित होने से पहले जनरल ऑफिसर ने श्रीगंगानगर में 15 इन्फैंट्री ब्रिगेड की कमान संभाली। लेo जनरल विकास लखेरा जनवरी 2022 से मार्च 2024 तक आईजी असम राइफल्स (उत्तर) भी थे। डीजीएआर की नियुक्ति संभालने से पहले, वे रक्षा मंत्रालय (सेना) के एडीजी एमओ (आईडब्ल्यू) और डीजीएमओ की नियुक्ति पर थे। उनकी शैक्षणिक योग्यता में मद्रास विश्वविद्यालय से एमएससी, किंग्स कॉलेज, लंदन (यूके) से एमए और उस्मानिया विश्वविद्यालय से प्रबंधन अध्ययन में स्नातकोत्तर शामिल हैं।

नियंत्रण रेखा, अंतर्राष्ट्रीय सीमा और उत्तर पूर्व जैसे विविध भूभागों और बहुआयामी परिचालन क्षेत्रों में सेवा करने के अलावा, लेo जनरल विकास लखेरा के पास जम्मू और कश्मीर, असम और नागालैंड में आतंकवाद विरोधी अभियानों की योजना बनाने और संचालन में व्यापक परिचालन अनुभव है।वे एक उच्च सुशोभित अधिकारी हैं और उनको एक अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड और दो जीओसी-इन-सी कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया गया है।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...