Sunday, November 1, 2026
Home उत्तराखंड होंडा ने 7 साल तक के लिए अनलिमिटेड किलोमीटर कवरेज के साथ...

होंडा ने 7 साल तक के लिए अनलिमिटेड किलोमीटर कवरेज के साथ इंडस्ट्री में पहली बार एक्टेंडेड वारंटी पेश की

भारत में प्रीमियम कार बनाने वाली जानी-मानी कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने आज अपने उद्योग के पहले एक्सटेंडेट वारंटी प्रोग्राम के लॉन्‍च की घोषणा की है। इसके तहत ग्राहकों को 7 साल तक के लिए अनलिमिटेड किलोमीटर कवरेज मिलेगा। यह शानदार वारंटी कार मालिकों को मानसिक शांति प्रदान करती है, फिर चाहे वो अपने व्‍हीकल को कितना भी ज्‍यादा चलाएं। इस प्रोग्राम ने ग्राहकों को आश्‍वासन देने में एक नया मानदंड स्‍थापित किया है।

 

यह एक्सटेंडेड वारंटी एलीवेट, सिटी, सिटी ई:एचईवी और अमेज़ जैसे मौजूदा मॉडलों के पेट्रोल वैरिएंट पर दी जा रही है। यदि ग्राहक पहले से एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम के लिए एनरोल्ड हैं तो यह वारंटी अन्य मॉडलों – सिविक, जैज़ और डब्ल्यूआर-वी के पेट्रोल वैरिएंट पर भी मिलेगी। यह पहल होंडा के एक्सटेंडेंड वारंटी प्रोग्राम का एक हिस्सा है, जो अपने ग्राहकों को सबसे बेहतर तकनीक और स्वामित्व अनुभव प्रदान करने के लिए होंडा की प्रतिबद्धता दिखाती है। यह एक्सटेंडेड वारंटी यह तय करने के लिए डिज़ाइन की गई है कि होंडा कार मालिकों को अधिकतम मूल्य और कवरेज का आनंद मिले, चाहे वे अपनी गाडि़यों का इस्तेमाल रोज़ाना आने-जाने के लिए करें या किलोमीटर की सीमाओं की चिंता किए बिना लंबी अवधि के लिए लंबी दूरी की यात्रा करें।

 

कंपनी की इस पहल पर बात करते हुए होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स के वाइस प्रेसिडेंट श्री कुणाल बहल ने कहा, “होंडा कार्स इंडिया अपने ग्राहकों के स्‍वामित्‍व अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। होंडा कारों के टिकाउपन, गुणवत्ता और विश्वसनीयता के स्‍थापित मूल्‍यों के दम पर, 7 साल तक के लिए अनलिमिटेड किलोमीटर का यह एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम सुनिश्चित करता है कि हर ग्राहक लंबे समय तक सुरक्षा का एहसास करे। फिर उसका गाड़ी चलाने का तरीका कोई भी हो। हमारा मानना है कि यह नई पेशकश ऑटो इंडस्ट्री में महत्‍वपूर्ण बदलाव लाएगी और गाड़ी का मालिक होने की ग्राहकों की अपेक्षाओं को फिर से परिभाषित करेगी।”

 

ग्राहक कार खरीदने की तारीख से 2 साल के भीतर 7 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर एक्सटेंडेंड वारंटी का विकल्प चुन सकते हैं, साथ ही स्‍टैण्‍डर्ड वारंटी के अंत तक अन्य विकल्प भी उपलब्ध हैं, जो प्रोग्राम में लचीलापन और दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करते हैं। मौजूदा ग्राहक जिनके पास 4थे और 5वें साल तक एक्सटेंडेड वारंटी है, वे 7 साल या 1,50,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) तक वारंटी एक्सटेंशन का विकल्प भी चुन सकते हैं। खरीदी गई एक्सटेंडेड वारंटी हस्तांतरणीय है और कार के रीसेल के समय इसकी वैल्‍यू बढ़ाएगी।

 

एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम की मुख्य विशेषताएं –

  • अनलिमिटेड किलोमीटर – माइलेज सीमा की चिंता किए बिना जितनी ज़रूरत हो गाड़ी को उतना चलाने की स्वतंत्रता का आनंद ले सकेंगे 
  • 7 साल तक की अनलिमिटेड कवरेज – स्‍टैण्‍डर्ड वारंटी से अलग एक्सटेंडेड सुरक्षा, एक्सटेंडेड वारंटी नियमों और शर्तों के अनुसार खराब पाए जाने वाले पुर्जों की मरम्मत या उनको बदलने के लिए कवरेज प्रदान करना, पुर्जों और श्रम दोनों के लिए ग्राहक को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
  • देशभर में फैला सर्विस नेटवर्क – उच्च गुणवत्ता वाले रखरखाव और मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए होंडा के व्यापक अखिल भारतीय डीलर सर्विस नेटवर्क और प्रमाणित तकनीशियनों तक पहुंच।
  • हस्तांतरणीय (ट्रांसफरेबल) वारंटी – अपने वाहन को बेचते समय पूरी तरह से ट्रांसफर करने योग्‍य वारंटी के साथ गाड़ी का रीसेल मूल्य बढ़ाएं

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...