Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन द्वारा 75 प्रमुख बुनियादी...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन द्वारा 75 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें से 9 उत्तराखंड में हैं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित 75 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इनमें में 09 परियोजनाये उत्तराखंड राज्य में पूरी करी गई है।

 

मुख्यमंत्री उत्तराखंड, पुष्कर सिंह धामी, ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी गरिमामयी उपस्थिति देते हुए प्रोजेक्ट शिवालिक और प्रोजेक्ट हीरक की टीमों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण परियोजनाओं के सफल निष्पादन के लिए बधाई दी।

 

गढ़वाल सेक्टर

(i) करछा पुल – जिला उत्तरकाशी

(ii) मिंग गधेरा पुल

(iii) घस्तोली पुल जिला चमोली

(iv) पागल नाला पुल

(v) शिवालिक परियोजना का कार्यालय और रहने का स्थान – जिला देहरादून

 

कुमाऊं सेक्टर

(i) सुरिंगघाट पुल

(ii) चिमला पुल

(iii) पैनागढ़ पुल जिला – पिथौरागढ़

(iv) गोसीगढ़ पुल

उत्तराखंड में हाल ही में पूरी हुई इन बुनियादी ढांचा परियोजनाएँ विशेष रूप से दूरदराज और वंचित क्षेत्रों के उत्थान के लिए अत्यधिक रणनीतिक महत्व की हैं। ये परियोजनाएं कनेक्टिविटी को बढ़ाकर और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देकर राज्य के परिदृश्य को बदलने में सहयोग करें। इनसे न केवल पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि महत्वपूर्ण रोजगार के अवसरों के सृजन का भी अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त, ये परियोजनाएं जीवंत ग्राम समुदायों के विकास को गति देंगी और दूरदराज के सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंच में सुधार करेंगी, जिससे इन रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों में आर्थिक विकास और रक्षा क्षमताएं दोनों मजबूत होंगी।

 

नए पुलों का के निर्माण से पूरे राज्य में कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा। यात्रा के समय को कम करके और पहले से अलग-थलग क्षेत्रों तक पहुंच खोलकर, ये पुल माल और लोगों की आवाजाही को बढ़ावा देंगे, जिससे विभिन्न उद्योगों को भी लाभ होगा। वे धार्मिक और सामान्य पर्यटन को भी एकीकृत करेंगे, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे और उत्तराखंड को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करेंगे। अंततः, ये बुनियादी ढांचा परियोजनाएं क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक सतत विकास और समृद्धि को बढ़ावा देंगी।

 

श्री सुरेश चौहान, विधायक गंगोत्री विधानसभा क्षैत्र ने करछा पुल के लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित रहते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । ब्रिगेडियर एम.एस. ढिल्लों कमांडर 9(I) माउंटेन ब्रिगेड, श्री मेहरबान सिंह बिष्ट, डीएम उत्तरकाशी, कर्नल सत्येंद्र सिंह सीओ 14 राज राइफ, कर्नल हिमांशु भदुरिया, प्रिंसिपल एनआईएम, सहित विभिन्न जिले के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

 

मिंग गधेरा पुल पे श्री भूपाल राम टम्टा, माननीय विधायक, थराली, श्रीमती मुन्नी देवी, पूर्व विधायक, थराली और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की शुभ उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ी।

 

प्रोजेक्ट हीरक द्वारा निर्मित 04 महत्वपूर्ण पुलों को श्री हरीश सिंह धामी, माननीय विधायक, धारचूला और बरम की ग्राम प्रधान श्रीमती कलावती देवी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की शुभ उपस्थिति में राष्ट्र को समर्पित किया गया।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...