Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड आल इण्डिया गोरखा एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन (एग्युवा) के दो दिवसीय वार्षिक...

आल इण्डिया गोरखा एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन (एग्युवा) के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज मल्टीपरपज होम, विजयपुर हाथीबड़कला नयांगाँव में आल इण्डिया गोरखा एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन (एग्युवा) के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। 76वाँ वार्षिक सम्मेलन में देश के कई राज्यों पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मेघालय सहित कई राज्यों के आल इण्डिया गोरखा एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के डेलीगेट्स भी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया।

 

इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ऑल इंडिया गोरखा एक्स सर्विस मैन वेलफेयर एसोसिएशन में अपनी विधायक निधि द्वारा टिन शैड एवं टाईल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सम्मलेन में विभिन्न राज्यों से पहुंचे पूर्व सैनिको के डेलीगेट्स का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए उन्होंने एसोसिएशन के 76वाँ वार्षिक सम्मेलन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ऐग्वा की स्थापना वर्ष 1950 में हुई। पिछले 74 वर्षों में एसोसियेशन ने गोरखा एक्स सर्विसमैन के वेलफेयर में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में गोर्खाली समाज का बड़ा अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इस समाज ने मुझे बहुत प्यार और स्नेह दिया है। उन्होंने कहा कि गोरखा समाज का मातृभूमि की रक्षा में महत्त्वपूर्ण योगदान है।

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गोरखा रेजिमेंट के जवानों ने हर युद्ध में हर मोर्चे पर अपनी बहादुरी का परिचय दिया।उन्होंने कहा क गोरखा समाज सीमाओं की रक्षा के साथ राज्य के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गोरखा समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और उनके विकास व कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान सम्मलेन में पहुंचे डेलीगेट्स ने प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं की जमकर सराहना भी की। इस अवसर पर सम्मलेन में 26/11 मुम्बई आतंकी हमले में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों द्वारा संविधान निर्माण समिति के सदस्य रहे अरि बहादुर गुरुंग को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

आल इण्डिया गोरखा एक्स सर्भिसमेन्स वेलफेयर एसोसिएशन (एग्युवा) देहरादून मात्र एक ऐसा संगठन है जिसे भारत सरकार रक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। भारत में विस्थापित सम्पूर्ण गोरखा समाज का इस संगठन की स्थापना 26 नवम्बर 1950 में रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में भारतीय गोर्खा एक्स सर्भिसमेन्स के उत्थान के लिए किया गया था। यह संगठन 72 वर्षों से हजारों गोर्खा भूतपूर्व सैनिकों व उनके परिवारों के कल्याण के लिए भारत के विभिन्न राज्यों में कार्य कर रही है। इस संगठन के सर्वप्रथम अध्यक्ष स्वतंत्र भारत के प्रथम लोक सभा में गोरखा समाज का प्रथम लोक सभा सासंद श्री अड़ी बहादूर गुरूंग, निर्वाचित हुए थे।

 

संगठन का मूल उद्देश्य सम्पूर्ण भारतीय गोर्खा पूर्व सैनिकों, उनके बच्चों, विधवाओं व उनके आश्रितों को आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक क्षेत्र में उत्थान कराने के लिए आर्थिक सहायता देकर उन्हें इतने योग्य बनाना है कि वह अपने भविष्य स्वयं बना सके। दरसल एग्युवा अपने संबद्ध शाखाओं के बीच एक सलाहकार या परामर्शदाता मात्र न होकर प्रान्त प्रान्त के गोर्खा भूतपूर्व सैनिकों के संगठनो व केन्द्रिय सैनिक बोर्ड, रक्षा मंत्रालय के बीच एक सेतु का कार्य भी करती है। भारत में भूतपूर्व सैनिकों कि संगठनों में एग्युवा मात्र पहला संगठन है जो प्रारम्भिक काल में वर्ल्ड वेटरन्स फेडरेशन का सदस्य भी रह चुका है। यह वर्ल्ड वेटरन्स फेडरेशन एक गैर सरकारी संगठन (NGO) है। जो दूसरे विश्व युद्ध के समापन के दौरान संगठित हुआ था।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...