Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड फिरौती देने वाला खुद बना शिकार, पटेलनगर क्षेत्र में हुयी प्रापर्टी डीलर...

फिरौती देने वाला खुद बना शिकार, पटेलनगर क्षेत्र में हुयी प्रापर्टी डीलर की हत्या में पुलिस द्वारा घटना के मास्टरमाइण्ड सहित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

घटना में फरार चल रहे अभियुक्त सचिन की गिरफ्तारी के बाद मुख्य अभियुक्त फौजी का नाम आया था सामने

प्रापर्टी में हिस्सेदारी को लेकर हुये विवाद में मृतक द्वारा फौजी को मारने की अर्जुन को दी थी सुपारी

इस बात की जानकारी होने पर फौजी द्वारा अभियुक्त अर्जुन को मोटी धनराशि देने का लालच देकर मंजेश की करवायी हत्या।

घटना में शामिल 02 अभियुक्तो को पुलिस द्वारा पूर्व में देहरादून तथा हरियाणा से किया था गिरफ्तार

घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा 10 हज़ार ₹ के पुरस्कार से पुरुस्कृत करने की करी घोषणा

रविवार 30 नवंबर की सुबह थाना पटेल नगर को सूचना मिली थी कि यमुनोत्री विहार फेस 2 चंद्रबनी में एक किराए के मकान पर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई है। पर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकार सदर व प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मकान में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला, प्रथम दृष्टया उक्त व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या करना प्रकाश मे आया। मृत व्यक्ति की पहचान मंजेश कुमार उम्र 42 वर्ष पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी गांजा माजरा खेड़ी जिला हरिद्वार के रूप में हुई। उक्त मकान के मालिक प्रदीप कुमार बौडीयाल से पूछताछ मे पता चला कि उनके द्वारा विगत दो माह से अपने मकान के ऊपर एक कमरा सचिन पुत्र नरेश कुमार निवासी भगवानपुर हरिद्वार को किराये पर दिया था तथा उक्त कमरे मे उसके एक साथी अर्जुन का भी आना जाना था।

 

मकान मालिक ने बताया कि 29 नवंबर की रात्रि मे उक्त कमरे मे सचिन व अर्जुन के साथ मृतक मंजेश भी रुका था तथा घटना के बाद से ही सचिन और अर्जुन अपने कमरे से फरार थे, जिनके फोन नम्बर बन्द है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से सम्पर्क कर उनको मौके पर बुलाया गया तथा प्रारम्भिक पूछताछ मे पता चला कि मृतक प्रोपर्टी का काम करता था तथा अर्जुन मृतक के साथ काफी समय से काम कर रहा था।

 

घटना के सम्बन्ध मे मृतक मंजेश के भाई सचिन कुमार द्वारा अर्जुन व सचिन द्वारा उसके भाई मंजेश की हत्या करने के संबंध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना पटेलनगर पर सचिन व अर्जुन उपरोक्त के विरुद्व हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर थाना पटेलनगर व SOG देहरादून की अलग-अलग टीमो का गठन कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों को रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना के 24 घण्टे के भीतर घटना में शामिल अभियुक्त सचिन को आशारोड़ी के पास से गिरफ्तार किया गया घटना में फरार चल रहे अभियुक्त अर्जुन की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस व मुखविरों की सहायता से सुरागरसी की गई तो टीम को जानकारी मिली कि घटना के बाद अभियुक्त पकड़े जाने के डर से हरियाणा भाग गया है, जहां गिरफ्तारी से बचने के लिए वह कोर्ट मे सरेंडर होने की फिराक में है।

 

जिस पर तत्काल एक टीम को हरियाणा रवाना किया गया जहां टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना मे फरार चल रहे अभियुक्त अर्जुन पुत्र बलवान निवासी ग्राम – बिजोली, सोनीपत हरियाणा को झझर कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया गया। जिससे पूछताछ में उसके द्वारा प्रापर्टी डिलिंग में मंजेश के पार्टनर संजय उर्फ फौजी के कहने पर अपने साथी अर्जुन के साथ मिलकर मंजेश की गला घोट का हत्या किया जाना स्वीकार किया गया। साथ ही घटना के बाद मृतक मंजेश के गले की चेन तथा अंगूठी को अपने एक साथी अफजल के पास छोड़ने की जानकारी दी जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये घटना के मास्टरमाइण्ड अभियुक्त संजय उर्फ फौजी तथा अफजाल को आज गिरफ्तार किया गया। अफजाल के पास से मृतक की चेन तथा अंगूठी तथा संजय उर्फ फौजी से मृतक की कार की चाबी बरामद हुयी।

 

पूछताछ मे अभियुक्त अर्जुन द्वारा बताया गया कि वह मंजेश के साथ प्रापर्टी डिलिंग का काम करता था। मंजेश तथा संजय उर्फ फौजी आपस में पार्टनर थे, फौजी द्वारा राजपुर रोड़, सहस्त्रधारा तथा झाझरा हाइवे में जमीन प्लॉटिंग के लिये उठायी गयी थी जिसमें मंजेश उससे आधी हिस्सेदारी मांग रहा था। इसी बाद को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था, मंजेश द्वारा अभियुक्त अर्जुन को संजय उर्फ फौजी को मारने की सुपारी दी तथा उसके एवज में उसे अच्छा पैसा देने की बात कही गयी। मंजेश के आपराधिक प्रवृत्ति का होने के कारण अभियुक्त अर्जुन द्वारा इस काम से इनकार कर दिया तथा उक्त बात को संजय उर्फ फौजी को बता दिया।

 

संजय ने अभियुक्त अजुर्न को बताया गया कि उसके द्वारा राजपुर रोड़, सहस्त्रधारा तथा झाझरा हाइवे में जो जमीन उठायी गयी है यदि उसकी डील हो जाती है तो उसे 80-90 करोड़ का फायदा होगा, जिसमें से मंजेश आधा हिस्सा मांग रहा है यदि अर्जुन मंजेश की हत्या कर दे तो वह उसे उसके एवज में 10 करोड़ रूपये देगा।

 

जिस पर अभियुक्त तैयार हो गया तथा उसके द्वारा अपने एक अन्य साथी सचिन को घटना में शामिल कर लिया। अभियुक्त द्वारा सचिन को बताया गया था कि मंजेश के खाते में 38 लाख रूपये है तथा उसके मोबाइल के पिन की अभियुक्त को जानकारी है यदि उनके द्वारा मंजेश की हत्या कर दी जाए तो वह उक्त पैसे को उसके खाते से निकाल सकते है। इसके लिये उन्होने मंजेश को पार्टी के बहाने सचिन के कमरे में बुलाने तथा वहां उसकी हत्या करने की योजना बनायी। घटना से एक दिन पूर्व संजय उर्फ फौजी दोनों से मिला था तथा उसके द्वारा उन्हें खर्चे के लिये 10 हजार रूपये दिये थे तथा अगले दिन कुछ पैसों के पेमेन्ट करने की बाद कहीं गयी थी। घटना की शाम को दोनों अभियुक्त दुबारा संजय उर्फ फोजी से मिले, जहां संजय द्वारा 2-4 दिन में जमीन का पेमेन्ट आने तथा उन्हें पूरा पेमेन्ट एक साथ करने की बात कही गयी, जिस पर अभियुक्त अर्जुन राजी हो गया तथा उसके द्वारा रात्रि में मंजेश को पार्टी के बहाने सचिन के कमरे में बुलाया, जहां मंजेश को शराब पिलाने के बाद दोनों अभियुक्तों सचिन तथा अर्जुन द्वारा गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।

 

घटना के बाद दोनों अभियुक्त मृतक के शव को ठिकाने लगाना चाहते थे पर दोनों में से किसी को गाड़ी चलाना न आने के कारण अर्जुन के द्वारा अपने एक साथी शुभम को घटना के सम्बन्ध में बताते हुये शव को ठिकाने लगाने की बात बतायी पर उसने इनकार कर दिया। घटना के बाद अभियुक्त अर्जुन द्वारा मृतक मंजेश के गले से चेन, अंगूठी तथा गाड़ी की चाबी अपने पास रख ली, सुबह के समय दोनों अभियुक्त मृतक के शव को ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे कि अचानक पुलिस के आने पर दोनों अभियुक्त घबराकर छत से नीचे कूदकर फरार हो गये।

 

घटना के बाद अभियुक्त अर्जुन संजय उर्फ फौजी से मिला तथा उसे घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये मृतक की गाड़ी की चाबी उसे दे दी, जिस पर संजय उर्फ फौजी द्वारा अभियुक्त को 50 हजार रूपये देते हुये अपनी गाड़ी से ग्राफिक ऐरा हॉस्पिटल झाझरा के पास छोड़ा जहां से अभियुक्त अपने साथी अफजल के कमरे में गया तथा एक दिन वहां रूकने के बाद घटना की जानकारी अपने दोस्त अफजल को देते हुये मृतक मंजेश की चैन तथा अंगूठी को उसके पास रखकर वहां से हरियाणा चला गया। इस दौरान अपने साथी सचिन की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर अभियुक्त द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिये सोनीपत कोर्ट में सरेण्डर करने की योजना बनायी पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को सरेण्डर करने से पूर्व कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...