Sunday, November 1, 2026
Home उत्तराखंड चारधाम यात्रा को सुगम व सरल बनाने को डीजीपी उत्तराखंड ने अधिकारियों...

चारधाम यात्रा को सुगम व सरल बनाने को डीजीपी उत्तराखंड ने अधिकारियों को दिए निर्देश

आने वाली 22 अप्रैल से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है।चारधाम यात्रा को सुगम व सरल बनाने के लिए डीजीपी अशोक कुमार द्वारा आज अखिल भारतीय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,ऋषिकेश में चारधाम यात्रा 2023 के सम्बंध में पुलिस अधिकारियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

उक्त गोष्ठी में डीजीपी द्वारा चारधाम यात्रा, को देखते हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि-

1. यातायात के सुचारु आवागमन में ऋषिकेश, मुनिकीरेती व लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत बाधक बन रहे बोटल नेको को चिन्हित कर, 03 दिवस के अन्दर रिपोर्ट प्रेषित की जाये।

2. बोटल नेक एंव यातायात की विस्तृत रिपोर्ट की प्रजेन्टेशन क्षेत्राधिकारी, यातायात टिहरी गढ़वाल द्वारा तैयार कर प्रेषित की जाये।

3. कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में यातायात व्यवस्था हेतु एक निरीक्षक, यातायात की नियुक्ति की जाये।

4. लक्ष्मणझूला क्षेत्र हेतु एक उ0नि0 यातायात की नियुक्ति की जाये।

5. वीकेन्ड पर प्रत्येक शुक्रवार की दोपहर से ऋषिकेश आने वाले (स्थानीय व्यक्तियो के वाहनो को छोड़कर) बाहरी वाहनो को नेपाली फार्म से भानियावाला रानीपोखरी होते हुए इन्द्रमणी बडोनी चौक (नटराज चौक) से पर्वतीय क्षेत्र हेतु भेजा जाये।

6. वीकेन्ड पर समस्त वाहनो की निकासी गुरुड़चट्टी मार्ग से होते हुए चीला मार्ग से हरिद्वार की ओर किया जाये।

7. हरिद्वार से ऋषिकेश व लक्ष्मणझूला आने वाले छोटे बड़े वाहनो को चीला मार्ग से न आने दिया जाये।

8. गूगल मैप पर सही मार्ग दिखाने हेतु सम्बन्धित से बात की जाये।

9. पीआरडी / होमगार्ड की समय से मांग कर ली जाये, जिन्हें यातायात व्यवस्था हेतु नियुक्त किया जाये।

10. चारधाम यात्रा के दृष्टिगत अस्थायी पार्किग हेतु स्थान चिन्ह्ति कर तैयार कराये जाये।

11. ऋषिकेश, मुनिकीरेती व लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े वाहनो के विरुद्द प्रभावी कार्यवाही के दृष्टिगत टोईग क्रेन उपलब्ध करायी जाये।

इसके साथ ही आने वाली 18 अप्रैल को भी डीजीपी अशोक कुमार द्वारा यातायात को लेकर बैठक की जाएगी।जिसमें पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र , यातायात निदेशक, एसएसपी देहरादून,एसएसपी हरिद्वार, एसएसपी पौड़ी गढ़वाल,एसपी टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। इसके साथ देहरादून के पुलिस अधिकारी बैठक के लिए पुलिस मुख्यालय में मौजूद रहेगें एंव अन्य जनपदो के पुलिस अधिकारियो द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया जायेगा

 

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...