Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण समाज के आध्यात्मिक विकास के लिए...

धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण समाज के आध्यात्मिक विकास के लिए आवश्यक- सीएम योगी

  • तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • उत्तराखंड की भूमि संतों, तपस्वियों और ऋषियों की साधना स्थली रही है- योगी आदित्यनाथ
  • देवभूमि की आध्यात्मिक शक्ति संपूर्ण भारत को मार्गदर्शन देती है- सीएम योगी
  • सीएम योगी ने वनवासी श्रीराम मंदिर और वासिनी देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में लिया भाग
  • सीएम योगी ने तल्ला बनास के ग्रामीणों के साथ किया रुद्राक्ष वृक्षारोपण
  • सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में 100 फीट ऊंचे तिरंगा पार्क का किया अनावरण

 

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यहां यमकेश्वर स्थित ग्राम तल्ला बनास में आयोजित धार्मिक आयोजन में भाग लिया। उन्होंने वनवासी श्रीराम मंदिर और वासिनी देवी मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में सहभागिता की और स्थानीय जनता से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण समाज के आध्यात्मिक विकास के लिए आवश्यक है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले देहरादून पहुंचे, जहां से वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव पहुंचे। यहां ग्रामीणों और भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ ने मां गढ़वासिनी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आध्यात्मिक परंपराएं हमें संयम, सेवा और समर्पण का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और पुनरुद्धार केवल आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और विरासत के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।

 

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल केवल पूजा-अर्चना के स्थान नहीं हैं, बल्कि वे हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रमाण भी हैं। हमें इन धरोहरों के संरक्षण के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड की देवभूमि की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि यह भूमि संतों, तपस्वियों और ऋषियों की साधना स्थली रही है। यहाँ की आध्यात्मिक शक्ति संपूर्ण भारत को मार्गदर्शन देती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विशाल त्रिशूल से किया गया सम्मानित

इस आयोजन में हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध जागर गायक प्रीतम बर्थवाण और लोक गायिका माधुरी बड़थ्वाल ने भी अपनी प्रस्तुति से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। समारोह के आयोजक आलम सिंह नेगी और उनकी पत्नी दर्शिनी देवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक विशाल त्रिशूल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां के मंदिरों का आध्यात्मिक व ऐतिहासिक महत्व पूरे भारत के लिए प्रेरणादायक है।

 

सीएम योगी ने तल्ला बनास के ग्रामीणों के साथ किया रुद्राक्ष वृक्षारोपण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तल्ला बनास के ग्रामीणों के साथ रुद्राक्ष के वृक्षों का रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि रुद्राक्ष का वृक्ष केवल धार्मिक महत्व ही नहीं रखता बल्कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी सहायक होता है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और प्रकृति के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं।

सीएम योगी ने 100 फीट ऊंचे तिरंगा पार्क का अनावरण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महा योगी गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज में 100 फीट ऊंचे तिरंगा पार्क का भी अनावरण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज देश के गौरव और सम्मान का प्रतीक है। यह तिरंगा न केवल देशभक्ति की भावना को प्रेरित करेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश भी देगा।

इस ऐतिहासिक अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके द्वारा किए गए धार्मिक और पर्यावरणीय कार्यों की सराहना की।

 

सीएम योगी को देखने के लिए स्थानीय जनता में दिखा उत्साह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दौरे से स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर भक्ति और श्रद्धा के वातावरण को और भी भव्य बना दिया। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस धार्मिक कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...