Wednesday, September 16, 2026
Home Defence News एनसीसी कैडेट के साथ मिलकर नशे के ख़िलाफ़ जल्द चलेगा जागरूकता अभियान-...

एनसीसी कैडेट के साथ मिलकर नशे के ख़िलाफ़ जल्द चलेगा जागरूकता अभियान- ललित जोशी

  • एनसीसी 11 गर्ल्स बटालियन और सजग इंडिया संयुक्त रूप से चलायेंगे नशे के खिलाफ अभियान।

 

  • राष्ट्र के निर्माण में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका-कर्नल आदित्य जे. पाल।

 

सीआईएमएस कॉलेज देहरादून में आज एक प्रेरणादायक सत्र के दौरान एनसीसी 11 यू.के. गर्ल्स बटालियन देहरादून के कर्नल आदित्य जे. पॉल ने शिरकत की और कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, डिफेंस एकेडमी के प्रशिक्षुओं एवं अन्य छात्र-छात्राओं को प्रेरणादायक संवाद किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया और कॉलेज में संचालित विभिन्न कोर्सों व आयोजित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और सभी एनसीसी कैडेट्स से आह्वान किया कि हम स्वय को नशे से दूर रखें और समाज में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नल पाल ने कहा कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जीवन मूल्य है। यह युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाता है, बल्कि मानसिक दृढ़ता, आत्म-विश्वास, और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करता है। आज के युवा हमारे देश का भविष्य हैं और यदि उन्हें सही दिशा, उद्देश्य और प्रेरणा मिले, तो वे न केवल अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि राष्ट्र के निर्माण में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। एनसीसी उन्हें वह मंच प्रदान करता है, जहां वे नेतृत्व करना सीखते हैं, चुनौतियों का सामना करना सीखते हैं और सबसे बढ़कर, एक सच्चे भारतीय नागरिक बनते हैं।”

उन्होंने उपस्थित छात्रों से आह्वान किया कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल करें और अपने कौशल तथा ऊर्जा का उपयोग समाज के हित में करें और उन्होंने बताया कि जल्दी ही एनसीसी के कैडेट और सजग इंडिया के संयुक्त अभियान में नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि युवाओं को नशे के दुष्परिणाम से बचाया जा सके।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी देहरादून के डॉयरेक्टर मेजर (रिटा) ललित सामंत, अकादमिक निदेशक सी बी जोशी, सीआईएमएस कॉलेज में 11 यू. के. गर्ल्स बटालियन एसएम राकेश सिंह, की सीटीओ डॉ. अंजना गुसांई व 250 से अधिक छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...