Saturday, May 31, 2025
Home उत्तराखंड विकसित कृषि संकल्प अभियान और कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कृषि...

विकसित कृषि संकल्प अभियान और कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में राजकीय व निजी कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक 29 मई से 12 जून 2025 तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी “विकसित कृषि संकल्प अभियान” तथा 14-15 जून को देहरादून में आयोजित होने वाले कृषि महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा हेतु आयोजित की गई।

 

बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान की सभी आवश्यक तैयारियां को अंतिम रूप देने और कृषि मेले के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में शुरू किया जा रहा है, जो देश में कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का कार्य करेगा। मंत्री जोशी ने कहा कि इस अभिनव अभियान के तहत 2,170 विशेषज्ञ टीमों का गठन किया गया है, जो देश के 65,000 से अधिक गांवों का दौरा करेंगी। ये टीमें स्थानीय कृषि-जलवायु परिस्थितियों, मिट्टी की उर्वरता, जल उपलब्धता, और वर्षा पैटर्न का आकलन करेंगी। इसके अलावा, ये टीमें किसानों से सीधा संवाद कर उन्हें उचित फसल चयन, उच्च उपज वाले बीज, आदर्श बुवाई तकनीक, और संतुलित उर्वरक उपयोग की जानकारी देंगी।

 

कृषि मंत्री ने बताया कि अभियान का उद्देश्य वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती को बढ़ावा देना, कृषि लागत को कम करना और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार लाना है। उन्होंने सभी शैक्षणिक संस्थानों से अभियान और कृषि महोत्सव में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को कृषि मेले की व्यवस्थाओं जैसे प्रदर्शनी स्टॉल, किसान जागरूकता सत्र, और तकनीकी परिचर्चाओं की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि यह अभियान देश के 1.3 करोड़ से अधिक किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और भारत में कृषि जागरूकता एवं नवाचार को नई दिशा देगा।

 

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि 14-15 जून को देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में भव्य कृषि मेला आयोजित होगा। इसमें प्रदेश के किसान, एफपीओ, स्टार्टअप्स, विश्वविद्यालय, अनुसंधान संस्थान, स्वयं सहायता समूह भाग लेंगे। मेले में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, मोटे अनाज (मिलेट्स) पर चर्चा, वैज्ञानिक सत्र और नवाचारों की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेंगे। उन्होंने कहा कि उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। साथ ही कार्यक्रम में अन्य राज्यों के कृषि मंत्री एवं देश-विदेश के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी और टिहरी जनपद के भ्रमण पर रहेंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी

प्रदेश के कृषि, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी तीन दिवसीय दौरे में 31 मई से 2 जून तक उत्तरकाशी और टिहरी...

क्लेमेंट टाउन में स्थित Golden Key झील की सफाई और पुनर्स्थापन का शुरू हुआ काम

क्लेमेंट टाउन में स्थित Golden Key झील के लिए एक व्यापक सफाई और पुनर्स्थापना परियोजना शुरू की गई है। इस सफ़ाई का उद्देश्य झील...

प्रशासन का चला डंडा तो बैकफुट पर आए नामी, गिरामी निजी स्कूल,  द प्रसिडेंसी इन्टरनेशनल स्कूल, भनियावाला का लिखित रूप से फीस कम करने...

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन का शिक्षा माफियाओं पर प्रहार जारी  प्रशासन के हाथ जब पंहुचे शिक्षा माफियाओं के कालर तक, तब...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी और टिहरी जनपद के भ्रमण पर रहेंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी

प्रदेश के कृषि, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी तीन दिवसीय दौरे में 31 मई से 2 जून तक उत्तरकाशी और टिहरी...

क्लेमेंट टाउन में स्थित Golden Key झील की सफाई और पुनर्स्थापन का शुरू हुआ काम

क्लेमेंट टाउन में स्थित Golden Key झील के लिए एक व्यापक सफाई और पुनर्स्थापना परियोजना शुरू की गई है। इस सफ़ाई का उद्देश्य झील...

प्रशासन का चला डंडा तो बैकफुट पर आए नामी, गिरामी निजी स्कूल,  द प्रसिडेंसी इन्टरनेशनल स्कूल, भनियावाला का लिखित रूप से फीस कम करने...

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन का शिक्षा माफियाओं पर प्रहार जारी  प्रशासन के हाथ जब पंहुचे शिक्षा माफियाओं के कालर तक, तब...

अंकिता भंडारी केस के फैसले पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने उठाया सवाल, कहा वीवीआईपी की पहचान ना होना विवेचना की कमी

अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों की फांसी की सजा के लिए अभियोजन को उच्च न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाना चाहिए न्यायालय ने दोष सिद्ध...

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने की मानसून सत्र को लेकर तैयारियों की समीक्षा।

विभागों को बरसाता से पहले सभी तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश।   राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने शुक्रवार को देहरादून...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा द्वारा आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उत्तराखंड ने प्रस्तुत की स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्धियाँ

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित उच्चस्तरीय...

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोटद्वार स्थित एडीजे कोर्ट ने तीनों आरोपियों पुलकित आर्य, उसके कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को हत्या के...

बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोटद्वार स्थित एडीजे कोर्ट ने तीनों आरोपियों पुलकित आर्य, उसके कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को हत्या...

कांग्रेस ने जयहिंद यात्रा को राजनैतिक मंच बना दिया है : खजान दास

जनता राष्ट्रभक्ति और राजनीति में फर्क जानती है, समय पर कांग्रेस को सबक सिखाना तय   भाजपा ने कांग्रेस पर जयहिंद यात्रा के मंच का...

वीर सैनिकों के सम्मान में देहरादून की नारी शक्ति द्वारा निकली गयी सिंदूर शौर्य शक्ति यात्रा

देहरादून की मातृशक्ति ने दिखाई देशभक्ति की अद्भुत शक्ति  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर अपने देश के वीर सैनिकों के सम्मान में देहरादून की...

धामी सरकार में गुनाहगारों को सरंक्षण नही कार्यवाही होती है , हरिद्वार मामले मे होगी कड़ी कर्यवाही: चौहान

उद्यान से लेकर तमाम भूमि घोटालेबाजों को रहा है कांग्रेस का खुला समर्थन   धामी सरकार में कोई भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा भाजपा के प्रदेश मीडिया...