Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश की महिला आयोग...

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश की महिला आयोग बाल आयोग व प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षगणों से किया सीधा सवाल

  • क्या हरिद्वार भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष अनामिका शर्मा की बेटी से मिलने इन तीनों में से कोई गया क्या ?

 

  • क्या केवल डेमोग्राफी परिवर्तन व सांप्रदायिक मामलों के लिए बने है ये तीनों संगठन?

 

  • कांग्रेस महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर अपना विरोध जारी रखेगी
    सूर्यकांत धस्माना

 

प्रदेश में महिलाओं व बच्चियों के खिलाफ हिंसा बलात्कार व हत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और आज महिला अपराध में उत्तराखंड पूरे देश के हिमालई राज्यों में पहले पायदान पर आ गया है किन्तु इस ज्वलंत विषय पर राज्य की सत्ताधारी पार्टी की महिला शाखा भारतीय जनता महिला मोर्चा, राज्य का महिला आयोग और राज्य बाल आयोग खामोश बैठे हैं यह आरोप लगाते हुए आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि इन तीनों संगठनों के अध्यक्षों से कांग्रेस का सीधा सवाल है कि क्या हरिद्वार भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष अनामिका शर्मा की नाबालिग मासूम १३ वर्षीय बेटी के साथ उसी की मां द्वारा करवाए गए दुराचार मामले का संगठन इन संगठनों ने लिया है और अगर लिया है तो क्या ये उस पीड़ित बच्ची से मिलने हरिद्वार गई हैं और क्या इस मामले में इन के द्वारा कोई कार्यवाही की गई है ?

 

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में धस्माना ने भाजपा महिला मोर्चा, राज्य महिला आयोग व राज्य बाल आयोग पर तीखा हमला करते हुए कहा कि छोटे छोटे मामलों में स्कूलों में पहुंच कर हंगामा करने वाली व हिन्दू मुस्लिम विवादों में बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाने वाली इन तीनों संगठनों की महिला अध्यक्ष राज्य को।झकझोर देने वाली घटना अंकिता भंडारी के मामले में चुप्पी साधे रही और अब इतना बड़ा महापाप जो उनकी पार्टी की महिला शाखा की जिला अध्यक्ष रही नेत्री द्वारा अपनी ही सगी मासूम नाबालिग बेटी के साथ किया गया उस पर भी ये तीनों संगठन कार्यवाही तो दूर की कौड़ी एक शब्द भी आज मामले का खुलासा होने और आरोपियों की गिरफ्तारी होने के एक सप्ताह बाद भी नहीं बोले।

 

धस्माना ने कहा कि महिला अपराधों के खिलाफ एक बार भी सड़कों पर ना उतरना अंकिता भंडारी मामले में खामोशी अख्तियार करना और अब अनामिका शर्मा मामले में इन नेत्रियों और संगठनों की चुप्पी शर्मनाक है और यह साबित करती है कि इनके लिए पार्टी के प्रति निष्ठा महिलाओं की अस्मत व जिंदगियों से बहुत ज्यादा है। धस्माना ने कहा कि कांग्रेस राज्य में बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था के मामले में व विशेषतौर पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा बलात्कार व हत्याओं के मामले में अपना प्रदेश व्यापी अभियान जारी रखेगी ।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...