Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड महिला अपराधों पर कांग्रेस कर रही राजनीति: आशा नौटियाल

महिला अपराधों पर कांग्रेस कर रही राजनीति: आशा नौटियाल

  • जनता को धामी सरकार पर भरोसा, कांग्रेस राज मे सुनवाई तो दूर, अपराधियों को मिला सरंक्षण

 

भाजपा ने महिला अपराधों पर कठोर कार्रवाई के बावजूद कांग्रेस के आरोपों को विशुद्ध रूप से राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज से जनता भली भाँति वाक़िफ़ है, क्योंकि तब सुनवाई तो दूर अपराधियों को सरकारी सरंक्षण मिलता था। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि भाजपा सरकार में तत्काल निष्पक्ष कार्यवाही होती हैं, लेकिन कांग्रेस सरकारों में दोषियों को बचाया जाता था। कांग्रेसी दुष्प्रचार के बावजूद, महिला सशक्तिकरण या महिला सुरक्षा पर प्रदेश की जनता को धामी सरकार पर पूर्ण विश्वास है।

आशा नौटियाल ने कांग्रेसी बयानबाजियों को लेकर जवाब देते हुए कहा कि मुद्दाविहीन पार्टियां हमेशा नकारात्मक राजनीति करती हैं। प्रदेश की जनता भी गवाह है कि धामी सरकार अपराध, विशेषकर महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। क्योंकि अब तक जितने भी मामले या प्रकरण मातृ शक्ति पर अत्याचार के आए उनमे अविलंब निष्पक्ष और कठोर कानूनी कार्रवाई की गई है। वर्तमान हरिद्वार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना जैसे ही संज्ञान में आई तो बिना किसी भेदभाव के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ऐसे तमाम प्रकरणों को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेशाध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट का रुख भी स्पष्ट है जिसमे अपना हो या पराया, कमजोर हो या ताकतवर कानून सबके खिलाफ मजबूती से पेश आयेगा। एक और जहां पुलिस प्रशासन पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्रवाई कर रही है, वहीं पार्टी ने भी तत्काल आरोपी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है।

 

उन्होंने इस मुद्दे पर राजनैतिक लाभ लेने के उद्देश्य से कांग्रेस नेताओं की बयानबाजियों को दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि ठीक ऐसा ही रवैया कांग्रेस ने अंकिता हत्याकांड को लेकर भी अपनाया था। झूठ और भ्रम फैलाकर पीड़ित परिजनों के अपमान और राज्य की छवि खराब करने की इन कोशिशों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया था। समाज ने कांग्रेस की इस निम्न स्तरीय राजनीति का जवाब, उनकी सभाओं में नहीं जाकर और चुनावों में उनके खिलाफ जाकर दिया है। यही वजह है कि न कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों या अन्य चुनावों में महिलाओं को तरजीह दी और न ही जनता ने उनके महिला उम्मीदवारों को। लेकिन अफसोसजनक हैं कि महिला विरोधी कांग्रेस के ऐसे नकारात्मक राजनैतिक प्रयास आज भी जारी हैं।

 

उन्होंने कांग्रेस को स्मरण कराया कि अपनी सरकारों में कांग्रेस ने हमेशा महिला अपराध के आरोपियों को बचाने का काम किया था। राज्य में उनके मंत्रियों, दायित्वधारियों को पदों में रहते महिला उत्पीड़न को लेकर गंभीर आरोप लगे, लेकिन उनके खिलाफ कड़ा ऐक्शन लेना तो दूर पार्टी से भी नहीं निकाला गया था। हल्द्वानी के पिंकी हत्याकांड में मुकद्दमा दर्ज करने के लिए तो समूचे प्रदेश को सड़क पर उतरना पड़ा था। दिल्ली राजधानी क्षेत्र का तंदूर कांड, राजस्थान का भंवरी देवी हत्याकांड एवं कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल, झारखंड सरकार में महिला अपराधों की बाढ़ को देखते हुए, कांग्रेस पार्टी को तो वैसे ही महिला अपराध पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। इसी तरह इनके बड़े नेता, महिलाओं के खिलाफ अश्लील, आपत्तिजनक एवं अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते सार्वजनिक देखे जा सकते हैं।

 

उन्होंने कहा, जब भी ऐसा प्रकरण सामने आता है, कांग्रेस अवसर मानकर नकारात्मक माहौल बनाने के असफल प्रयास में जुट जाती है। लेकिन महिलाओं के सशक्तिकरण की बात हो या महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे, प्रदेश की जनता धामी सरकार पर पूर्ण विश्वास करती है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...