Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड नैनबाग पहुंचने पर प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना का जोरदार स्वागत

नैनबाग पहुंचने पर प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना का जोरदार स्वागत

  • प्रदेश में आठ साल के भाजपाई कुशासन से जनता त्रस्त- सूर्यकांत धस्माना

 

पिछले आठ वर्षों से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से जनता त्रस्त है और अब सारे प्रदेश की जनता आशा भरी निगाह से कांग्रेस की ओर देख रही है और अब यह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे एक जुट हो कर संगठन को मजबूत करें व प्रदेश की जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलवाएं यह बात आज नैनबाग पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के चारों संगठनात्मक ब्लॉकों से बड़ी संख्या में पहुंचे पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार से निराश नहीं होना क्योंकि हम उस कांग्रेस के वारिस हैं जिसने भारत की आजादी की लड़ाई की अगुवाई की और आजादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर डॉक्टर मनमोहन सिंह तक भारत के नव निर्माण व विकास में सबसे अहम भूमिका निभाई।

 

धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के पच्चीस साल बाद आज भाजपा के राज में प्रदेश में बेरोजगारी अपने चरम पर है और राज्य में खनन शराब माफिया का राज है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बलात्कार और हत्याओं के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और आज उत्तराखंड देश के हिमालयी राज्यों में सबसे पहले पायदान पर है। श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश में घोटालों। की भरमार है और हरिद्वार में भूमि खरीद घोटाला और देहरादून में फर्जी सफाई कर्मी भुगतान घोटाला इसका जीता जगता सुबूत है।

 

धस्माना ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर टिहरी जिले व धनोल्टी विधानसभा की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि नैनबाग थथूड के अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं और स्कूलों में कहीं अध्यापक नहीं तो कहीं बिल्डिंग नहीं लेकिन कोई बोलने सुनने वाला नहीं। श्री धस्माना ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने तो धनोल्टी से कांग्रेस का विधायक चुन कर जाए इसका संकल्प लेना है। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री शूरवीर सिंह सजवान ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य दोनों जगह सरकारें हैं किन्तु फिर भी उत्तराखंड आज विकास की दौड़ में लगातार पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार पलायन हो रहा है और उसका कारण बदहाल शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं का होना तथा रोजगार सृजन में सरकार की अरुचि है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनत कर रहे हैं उससे निश्चित रूप से आगमी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी।

 

विधानसभा धनोल्टी के नव नियुक्त पर्यवेक्षक विजय सिंह गुसाईं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनको जो जिम्मेदारी पार्टी ने दी है वे एक सच्चे सिपाही की तरह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशी रावत ने कहा कि भाजपा राज में उत्तराखंड में महिलाओं पर अत्याचार की सारी सीमाएं लांघ दी गई हैं । उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार के दायित्वधारियों और पदाधिकारी ही बेटियों की इज़्ज़त लूट रहे हैं।  पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष श्री दीप चंद सजवान ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आगामी पंचायत चुनावों में पार्टी एक जुट हो कर चुनाव लड़ेगी और बेहतर नतीजे पार्टी के पक्ष में आएंगे। प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों और प्रकोष्ठों का गठन होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...