Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड ADG अपराध एवं कानून व्यवस्था पहुंचे कैंची धाम, स्थापना दिवस मेले की...

ADG अपराध एवं कानून व्यवस्था पहुंचे कैंची धाम, स्थापना दिवस मेले की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

 सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, व श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

 

15 जून को आयोजित होने वाले कैंची धाम स्थापना दिवस मेले की सुरक्षा, यातायात एवं व्यवस्थाओं की तैयारियों के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) उत्तराखण्ड, वी. मुरुगेशन द्वारा आज कैंची धाम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संपूर्ण आयोजन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, निगरानी व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े बिंदुओं की बारीकी से समीक्षा की। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र श्रीमती रिधिम अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 

ADG ने सर्वप्रथम कैंची धाम मंदिर पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात मंदिर परिसर, प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं संभावित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का आकलन किया।निरीक्षण उपरांत सरदार पटेल भवन, भवाली में आयोजित समीक्षा गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल द्वारा अब तक की गई तैयारियों का प्रस्तुतीकरण दिया गया। समीक्षा के दौरान ADG महोदय द्वारा निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 

  • भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु मंदिर समिति एवं आयोजकों के साथ समन्वय बैठक कर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, श्रद्धालुओं की अनुमानित संख्या के अनुसार मंदिर में प्रवेश और निकासी प्रबंधित  व्यवस्था बनाकर सुनिश्चित की जाए, समिति द्वारा तैनात वालंटियर्स से भीड़ प्रबंधन में सहयोग लिया जाए।

 

  • ड्यूटी नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर उसमें जिम्मेदार अधिकारी तैनात हो,  CCTV व ड्रोन की सहायता से 24×7 रीयल-टाइम निगरानी की व्यवस्था हो, सोशल मीडिया निगरानी सेल सक्रिय रहे और अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल फैक्ट चेक व विधिक कार्यवाही हो।

 

  • क्षेत्र को जोन एवं सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा आदि बलों की सुनियोजित तैनाती सुनिश्चित हो, सभी पुलिसकर्मियों की समय से ब्रीफिंग की जाय, सादे वस्त्रों में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी भीड़ में तैनात किए जाएं,  BDS टीम द्वारा संदिग्ध वस्तुओं की लगातार जांच की जाए।

 

  • रूट डायवर्जन प्लान बनाकर उसका प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से किया जाए,  शटल सेवा का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाए, पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त बल की तैनाती हो।

 

  • मंदिर, पार्किंग व अन्य स्थलों पर प्रवेश व निकासी के द्वार अलग-अलग चिन्हित किए जाएं, दर्शनार्थियों की संख्या का लगातार आकलन कर प्रवेश की अनुमति दी जाए, आवश्यक सूचना जैसे रूट प्लान, पार्किंग व्यवस्था, प्रसाद वितरण आदि से संबंधित फ्लेक्स बोर्ड प्रमुख स्थलों पर लगाए जाएं।

 

पुलिस बल श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार करें, कोई दुर्व्यवहार न हो, हर संवेदनशील गतिविधि की वीडियोग्राफी कराई जाए, सभी जवान जनसुरक्षा, सेवा एवं सजगता की भावना के साथ ड्यूटी निभाएं। ADG वी. मुरुगेशन ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी तैयारियों को समयबद्ध, समन्वित एवं व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए। कैंची धाम मेले हेतु कुल तीन कंपनियाँ PAC व 800 से अधिक पुलिस बल की तैनाती प्रस्तावित की गई है, जिसे जोन व सेक्टरों में व्यवस्थित रूप से तैनात किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...