Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चामासारी में किया विकास कार्यों का लोकार्पण...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चामासारी में किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के खेतवाला गांव में 16 लाख की लागत से बने बहुउददेशीय भवन, नौ हाईमास्ट सोलर लाइट, 25 सोलर लाईट व सीसीटीवी कैमरे का लोकार्पण व सीएसआर के तहत गांव में आठ करोड की लागत से होने वाले विकास कार्यों, जिसमें एक बहुउददेशीय भवन, 250 सोलर लाईट, स्वागत द्वार व सीसीटीवी कैमरा के कार्य का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमारी सरकार, जनता की सरकार जनता के द्वार की नीति से कार्य करती है, जिसके तहत ग्राम सभा चामासारी में तीन सामुदायिक भवन बनाये गये। जिसमें एक का लोकार्पण खेतवाला गांव में किया गया इस भवन के नीचे तीन और सेट बनाये गये है जिसमें एक आंगनवाड़ी को दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस भवन का लाभ गरीबों को शादियों व अन्य सामाजिक कार्य करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले इस गांव में सड़के नहीं थी व विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद गांव में करोड़ों के विकास कार्य किए गये, गांव तक सडक पहुंचायी, व बार्लोगज चामासारी सडक जो वर्ष 2004 से रूकी थी, उसका निर्माण कार्य शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि चामासारी ग्राम सभा को आर्दश ग्राम सभा बनायेंगे, इसका संकल्प लिया है। उन्होंने आगामी पंचायत चुनावों पर कहा कि भाजपा चुनाव के लिए हर समय तैयार रहती है इससे पूर्व लोक सभा, नगर निगम, नगर निकाय चुनाव पूरे प्रदेश में जीते है, व पंचायत चुनाव में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चुनाव जीतेंगे।

 

मुबंई से आये भारत सीएसआर नेटवर्क के अध्यक्ष डा. साजिद सैयद ने कहा कि आठ करोड की राशि सीएसआर के माध्यम से विकास कार्य के लिए दिए गये है, जिसमें सामुदायिक भवन, गांव का गेट, सोलर लाइट आदि का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि अभी भारत के पांस राज्यों में कार्य किए है जिसमें गोवा, जम्मू कश्मीर, मिजोरम, नागालैंड व उत्तराखंड में विकास कार्य किए गये है, वहीं उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में उनके संस्थान से गांव के विकास के लिए मदद मांगी जायेगी उसे पूरा करने का प्रयास किया जायेगा।

भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की सेवा की भावना से कार्य करती है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार अपने स्तर से विकास कार्य करती है ऐसे में सीएसआर जैसी संस्थाओं के आने से विकास को और गति मिल जाती है। उन्होंने पंचायत चुनाव पर कहा कि जो पार्टी निरंतर जनता के बीच रहकर कार्य करती है उसे चुनाव में जाने के लिए कोई तैयारी नहीं करनी पड़ती, इस चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका रहेगी जो चुनाव में भी उतरेगे व जितायेंगे भी। भाजपा के कार्यकर्ता आपसी तालमेल बिठाकर कार्य करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गांव के निवर्तमान प्रधान व भाजपा मसूरी मंडल के महामंत्री नरेंद्र मेलवान ने कहा कि खेतवाला में 16 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया है जिसमें पांच लाख विधायक निधि व 11 लाख मनरेगा से खर्च किया गया है। वहीं सीएसआर की ओर से आठ करोड़ की योजना का शिलान्यास किया गया व पूरा गांव हाई मास्ट लाइट से जगमगा रहा है। उन्होने कहा कि उनकी ग्राम सभा में ऐसा कोई गांव नहीं है जहां हाईमास्ट लाइट न लगी हो। उन्होंने कहा कि मंत्री गणेश जोशी का गांव के विकास कार्य में विशेष योगदान रहता है।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...