भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) से प्रशिक्षण प्राप्त 44वें NDA, 53वें रेगुलर और 37वें टेक्निकल कोर्स के दस पूर्व सैन्य अधिकारी 16 जून 2025 को शौर्य स्थल, चीड़बाग (देहरादून) में एकत्रित हुए। यह कार्यक्रम उनकी कमीशनिंग के 51 वर्षों के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
समारोह की शुरुआत शहीद साथियों की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुई, जिसमें लेफ्टिनेंट कर्नल अतार सिंह बिष्ट ने सभी अधिकारियों की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस कार्यक्रम का संचालन 8 गढ़वाल राइफल्स के जांबाज़ सैनिकों द्वारा अनुशासन और गरिमा के साथ किया गया।










