Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड ईसी रोड पर शुरू हुआ नया प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र, अब दिव्यांगजनों व...

ईसी रोड पर शुरू हुआ नया प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र, अब दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण सुलभ रूप में मिलेंगे  

  • व्हीलचेयर से लेकर हियरिंग एड तक, 20 से अधिक सहायक उपकरण निशुल्क उपलब्ध; पात्रता पर मिलेगा लाभ

 

दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक और आत्मनिर्भर जीवन जीने में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से अब देहरादून में एक और प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र (PMDK) का संचालन शुरू कर दिया गया है। पहले जहां यह केंद्र केवल राष्ट्रीय दृष्टि बाधित सशक्तिकरण संस्थान (NIEPVD), राजपुर रोड, देहरादून में संचालित होता था, वहीं अब यह केंद्र शहर के बीचोंबीच, जिला समाज कल्याण कार्यालय, 26 ईसी रोड (विकास भवन के समीप) में भी हर सप्ताह सोमवार और मंगलवार को प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक खुलेगा। इस केंद्र का संचालन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO), कानपुर के सहयोग से किया जा रहा है।

 

जिलाधिकारी डॉ. सविन बंसल के निर्देश और जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल की पहल से इस केंद्र को NIEPVD से स्थानांतरित कर एक अधिक सुलभ स्थान पर शुरू किया गया है, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लाभार्थियों को आसान पहुंच मिल सके। यह केंद्र अब एडिप योजना (Assistance to Disabled Persons for Purchase/Fitting of Aids and Appliances) और राष्ट्रीय वयोश्री योजना (Rashtriya Vayoshri Yojana) के अंतर्गत पात्र दिव्यांगजन और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को परीक्षण के उपरांत निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराएगा।

 

पात्रता के लिए दिव्यांगजनों को आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड और स्थानीय पार्षद/जनप्रतिनिधि द्वारा प्रमाणित ₹22,500 मासिक आय प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आधार कार्ड और पार्षद द्वारा प्रमाणित ₹15,000 मासिक आय सीमा का प्रमाणपत्र अनिवार्य है। पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन सप्ताह के प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। उपकरणों का वितरण हर माह के अंतिम सप्ताह में शिविर के माध्यम से इसी स्थान पर किया जाएगा।

 

दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान किए जाने वाले प्रमुख सहायक उपकरणों में मैनुअल और मोटराइज्ड व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, वॉकर, ट्राईपोड, बैशाखी, स्मार्टफोन, डिजिटल व प्रोग्रामेबल हियरिंग एड, नजर के चश्मे, चेयर कमोड, एलएस बेल्ट, सर्वाइकल कॉलर, स्पाइनल सपोर्ट बेल्ट, कृत्रिम हाथ-पैर, फुट केयर किट आदि शामिल हैं। ध्यान देने योग्य है कि एक लाभार्थी को तीन वर्षों में केवल एक बार ही सहायक उपकरण प्रदान किए जाते हैं।

 

ALIMCO, जो भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत एक “Not for Profit” सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरणों के निर्माण और वितरण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। अब तक ALIMCO देशभर में 60 से अधिक प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र (PMDK) खोल चुका है और 20 लाख से अधिक लाभार्थियों को सहायता दे चुका है।

 

इस नई सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने सभी पार्षदों, ग्राम प्रधानों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी पात्र दिव्यांगजन या वरिष्ठ नागरिक इस सुविधा से वंचित न रहे। यह उल्लेखनीय है कि सप्ताह के बाकी दिनों (बुधवार से शनिवार तक) पूर्व की भांति NIEPVD, राजपुर रोड स्थित केंद्र से भी योजना का लाभ उठाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...