Sunday, November 1, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड वीकली न्यूज का विमोचन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड वीकली न्यूज का विमोचन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में साप्ताहिक समाचार पत्र उत्तराखंड वीकली न्यूज का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का समाज के विकास व देश के उत्थान में बड़ा योगदान है।

कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित समारोह में प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी, विशिष्ट अतिथि आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन के अध्यक्ष पुष्पेद्र कुमार आर्यम, नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील सिलवाल एवं समाचार पत्र के संपादक आशीष भटट ने दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया। वहीं समाचार पत्र का विमोचन किया।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि गणेश जोशी ने कहा कि समाचार पत्र समाज का दर्पण होता है जिस पर जनता अपना भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि अगर समाचार पत्र में सरकार के खिलाफ कुछ लिखा जाता है तो उसमें बुरा नहीं मानना चाहिए इससे सरकार को सीखना चाहिए व गलतियों को सुधारना चाहिए। उन्होंने आशीष भटट को शुभकामना दी व कहा कि अपेक्षा है कि वे स्वस्स्थ्य पत्रकारिता के माध्यम से समाज व सरकार को जगाने का प्रयास करेंगे।

विशिष्ट अतिथि आर्यम इंटरनेशनल के अध्यक्ष प्रोफेशर पुष्पेद्र कुमार आर्यम ने कहा कि पत्रकारिता बहुत महत्वपूर्ण दायित्व है जो आसान नहीं है। इसमें नियमों, मानदंडों व संतुलन के साथ चलना होता है व निरंतरता के साथ सामाचार पत्र चले। उन्होंने कहा कि जो सामाजिक दायित्व है उनपर खरा उतरे व देश व क्षेत्र को दिशा व दिशा ठीक करने में मददगार हो। मसूरी में देश व दुनिया से लोग आते है जो पूरे देश में पहुंचती है। इसमें पत्रकारिता का जो मूल गुण निष्पक्षता व निर्भीकता बनी रहे व समाचार पत्र मील का पत्थर बने।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि पत्रकारिता से समाज को दिशा मिलती है व जो गलतियां होती है उसमें सुधार का अवसर मिलता है ऐसे में आशीष भटट का यह साप्ताहिक समाचार पत्र शहर हित में व समाज हित में प्रकाशित होगा ऐसी अपेक्षा है वहीं पूर्व विधायक व उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने भी आशीष भटट को बधाई दी व कहा कि उनका समाचार पत्र समाज व शहर की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। इस मौके पर एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने बधाई देते हुए कहा कि समाचार संकलन व उसे प्रकाशित करना अत्यंत कठिन कार्य है लेकिन जब समाचार प्रकाशित होता है तो उसका प्रभाव समाज पर पड़ता है। अंत में संपादक आशीष भटट ने सभी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...