Sunday, November 1, 2026
Home उत्तराखंड बाबा साहब के दलितों, पिछड़ों, वंचितों, शोषितों के उत्थान हेतु किए गए...

बाबा साहब के दलितों, पिछड़ों, वंचितों, शोषितों के उत्थान हेतु किए गए कार्य हम सभी के लिए हैं प्रेरणापुंज-रेखा आर्या

आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रुद्रपुर पहुंची जहां उन्होंने भारत के संविधान निर्माता ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 132वीं जयंती पर बाबा साहेब की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात रम्पुरा स्थित चौरासी घंटा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की, जहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बाबा साहेब के द्वारा दलितों, पिछड़ों, वंचितों, शोषितों के उत्थान हेतु किए गए कार्य हम सभी के लिए प्रेरणापुंज हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हम सब उनके महान व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें।साथ ही इस दौरान वरिष्ठज समाजसेवीयों का सम्मान भी किया।

वही कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस ने बाबा साहब और दलितों- पिछड़ों को केवल वोट बैंक के रूप में काम में लिया है। उनके उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं किया। नरेंद्र मोदी जी के प्रंधानमंत्री बनने के बाद भाजपा सरकार ने उन्हें उचित सम्मान दिया ।यह भारतीय जनता पार्टी ही थी जिन्होंने बाबा साहब को भारत रत्न दिया।वही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर रुद्रपुर स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किया जहां कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया।साथ ही कैबिनेट मंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं और मुकुट देकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं जिन्हें कैबिनेट मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिस प्रकार से यहां पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई वह बेहतरीन हैं।

इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब जी के बारे में बोलते हुए कहा कि बाबा साहब स्वतंत्र भारत के कानून और न्याय मंत्री बनाए गए थे तथा इनके द्वारा दलित आंदोलन एवं अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया गया था। कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अंबेडकर जी से जुड़े हुए स्थानों को पंचतीर्थ घोषित किया हैं, क्योंकि उन्होंने समस्त मानव जाति के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि बी आर अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया, जोकि विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। बाबा साहब जी ने दलितों व पिछड़ों के हक के लिए लड़ाई लड़ी, उनको अपना हक दिलाया।

वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मेयर रामपाल के आवास पर भोजन किया साथ ही अनिल चौहान के आवास पर चाय पर चर्चा करने के साथ पार्टी कार्यकर्ता गिरीश राठौर के यहां जलपान किया।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...