Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में तेलंगाना के राज्यपाल ने कैबिनेट मंत्री डॉ....

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में तेलंगाना के राज्यपाल ने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ‘भारत युवा पुरस्कार’ से किया सम्मानित

  • राज्यपाल ने कहा, जनता के लिये बेहतर कार्यों के लिये हमेशा प्रेरित करेगा यह सम्मान

 

नई दिल्ली/देहरादून, 31 जुलाई 2025

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को जनसेवा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य में नवाचारी प्रयोगों के लिये देश के प्रतिष्ठित ‘भारत युवा पुरस्कार’ से सम्मनित किया गया है। तेलंगाना के राज्यपाल श्री विष्णुदेव वर्मा ने प्रतिष्ठित भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन द्वारा स्थापित यह पुरस्कार डॉ. रावत को प्रदान किया। डॉ. रावत ने इसे महत्वपूर्ण बताते हुये कहा कि यह सम्मान उन्हें जनसेवा के लिये और प्रेरित करेगा।

 

नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा, सांस्कृतिक चेतना और सृजनात्मक कार्यो में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 21 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को पांचवे ‘भारत युवा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। जिसमें प्रदेश के युवा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी शामिल हैं। कार्यक्रम में तेलंगाना के राज्यपाल श्री विष्णु देव वर्मा ने सभी प्रतिभाशाली व्यक्तियों को पुरस्कार से सम्मानित कर उन्हें भविष्य की शुभकानाएं प्रेषित की।

 

भारत युवा पुरस्कार से सम्मानित होने पर सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि यह मेरे जीवन का अत्यंत भावुक और प्रेरणास्पद क्षण है। यह सम्मान मुझे सकारात्मक सोच, निरंतर प्रयास और समाज सेवा के प्रति नई ऊर्जा प्रदान करेगा ताकि में देश और समाज के निर्माण में सार्थक योगदान दे सकूं। उन्होंने भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह संस्था देश के असंख्य युवाओं को नई पहचान और प्रोत्साहन देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। डॉ. रावत ने कहा कि भारत युवा पुरस्कार केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है बल्कि यह युवा वर्ग के सामाजिक योगदान को भी पुष्ट करता है। ऐसे सम्मान युवाओं को सृजनशील, कर्तव्यनिष्ठ और समाज हित में सक्रिय रहने की प्रेरणा देते हैं।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...