Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड टनकपुर में STF की बड़ी कार्रवाई: 24 लाख की चरस के साथ...

टनकपुर में STF की बड़ी कार्रवाई: 24 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। STF (स्पेशल टास्क फोर्स) की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने टनकपुर थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनसे करीब 4 किलो 30 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर भी शामिल है, जो नेपाल से नशे की तस्करी करता था।

मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’ के तहत कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा घोषित ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’ के तहत, STF के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भुल्लर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। STF की कुमाऊं यूनिट को उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में ड्रग्स नेटवर्क पर सख्त निगरानी रखने के आदेश दिए गए थे।

इस अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक श्री स्वप्न किशोर सिंह, सीओ आर.बी. चमोला, तथा STF प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरुप के नेतृत्व में एंटी नार्कोटिक्स टीम ने टनकपुर क्षेत्र में आर्य मंदिर के सामने छापेमारी की। इस दौरान दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. जय बहादुर धामी, पुत्र अंग बहादुर धामी, निवासी ग्राम सलकाटय, थाना झापा, जिला बजांग, नेपाल (उम्र: 29 वर्ष)

  2. कबीर गर्ब्याल, पुत्र भरत सिंह गर्ब्याल, निवासी गरबियांग, थाना धारचूला, जिला पिथौरागढ़ (उम्र: 52 वर्ष)

बरामदगी:

  • 4 किलो 30 ग्राम अवैध चरस

  • अनुमानित कीमत: ₹24 लाख

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नेपाल से चरस लाकर उसे चंपावत और नेपाल सीमा से सटे इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। STF ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ अन्य ड्रग तस्करों के नाम भी सामने आए हैं, जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

जनता से अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF श्री नवनीत भुल्लर ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और नशा तस्करी जैसी गतिविधियों में शामिल न हों। यदि कोई व्यक्ति या गतिविधि संदिग्ध लगे, तो निकटतम पुलिस स्टेशन या STF से तुरंत संपर्क करें।

STF हेल्पलाइन:
📞 0135-2656202, 📱 9412029536

कार्रवाई में शामिल STF टीम:

  • निरीक्षक पावन स्वरुप

  • उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी

  • उप निरीक्षक विनोद चंद्र जोशी

  • हेड कांस्टेबल महेंद्र गिरी

  • हेड कांस्टेबल किशोर कुमार

  • आरक्षी वीरेंद्र चौहान

  • आरक्षी जितेंद्र कुमार

थाना टनकपुर पुलिस टीम:

  • निरीक्षक चेतन रावत

  • उप निरीक्षक पूरण सिंह तोमर

  • हेड कांस्टेबल कमल कुमार

  • हेड कांस्टेबल जगवीर सिंह

RELATED ARTICLES

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना करी सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में...

“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए आयोग की आगामी रणनीति तय, आयोग के माध्यम से मातृशक्ति को अधिक सशक्त...

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...