Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड टेबल टैनिस खिलाड़ी स्तुति कुकरेती की प्रतिभा को गुरु राम राय विश्वविद्यालय...

टेबल टैनिस खिलाड़ी स्तुति कुकरेती की प्रतिभा को गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने 25000/- रुपये का चेक प्रदान किया

  • प्रतिभाओं को निखारने में अग्रणी भूमिका निभा रहे एसजीआरआर ग्रुप के संस्थान
देहरादून।गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, रेसकोर्स की मेधावी छात्रा स्तुति कुकरेती ने टेबल टेनिस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स और उत्तराखण्ड की बेटियों का नाम रोशन किया। मसूरी स्थित सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित 19वीं मेनोराइट इन्विटेशनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्तुति कुकरेती ने अंडर-19 वर्ग में खिताबी जीत हासिल की।
इस उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट महंत देवेन्द्र दास ने स्तुति कुकरेती को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बुधवार को दरबार साहिब में आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने स्तुति को ₹25,000 (पच्चीस हज़ार रुपये) का चेक प्रदान कर सम्मानित भी किया। काबिलेगौर है कि मसूरी में आयोजित प्रतियोगिता में 17 प्रतिष्ठित स्कूलों के 130 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अंडर 19 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में स्तुति ने वेल्हम गर्ल्स की रिहा ममगाईं को स्ट्रेट सेट्स में 3-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठियों ने भी स्तुति की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स की प्रधानाचार्य प्रतिभा अत्री ने स्तुति की उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए बताया कि वह न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट हैं, बल्कि खेल के क्षेत्र में भी निरंतर सफलता अर्जित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एसजीआरआर ग्रुप के अन्र्तगत संचालित एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के स्कूलों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को हर स्तर पर सम्मान और प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है।
प्रधानाचार्य ने बताया कि यह उपलब्धि गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट महंत देवेन्द्र दास महाराज जी के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है, जिसके अंतर्गत एसजीआरआर विश्वविद्यालय एवम् एसजीआरआर ग्रुप के अन्तर्गत संचालित मिशन से जुड़े छात्र-छात्राएं शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। स्तुति के पिता सुयश कुकरेती अधिवक्ता हैं जबकि माता  कल्पना कुकरेती उत्तराखण्ड राज्य सरकार की सेवा में कार्यरत हैं। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अनिल चंद्र कंडवाल ने स्तुति को प्रतियोगिता हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया तथा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्तुति की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी और गर्व का माहौल है, वहीं उनके साथी छात्र-छात्राएं भी इससे प्रेरित और उत्साहित हैं।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...