Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के लिए हुआ रोजगार मेले...

भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के लिए हुआ रोजगार मेले का आयोजन

कोविड के बाद नौकरी का बाजार सिकुड़ गया था और रोजगार के अवसर कम हो गए थे। अब अर्थव्यवस्था के स्थिर होने से उद्योग फिर से चमकने लगे हैं। 17 अप्रैल 2023 को मुख्यालय उत्तराखंड सब एरिया के तत्वावधान में आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन ने दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट, देहरादून में एक मेगा रोज़गार मेले का आयोजन किया।

सेना कल्याण प्लेसमेंट संगठन की स्थापना पूर्व सैनिकों, सेवानिवृत्त कर्मियों, विधवाओं और आश्रितों की सहायता और उपयुक्त नौकरियों के लिए रास्ते तलाशने केलिए की गई थी।

अभियान का उदघाटन जीओसी, उत्तराखंड सब एरिया, मेजर जनरल संजीव खत्री, वीएसएम, ने किया। इसमें अन्य विशिष्ट अतिथियों के अलावा उत्तराखंड ईएसएम लीग के अध्यक्ष मेजर जनरल एमएल असवाल ( रिटायर्ड), देहरादून ईएसएम लीग के अध्यक्ष कर्नल यूएस ठाकुर और एडब्ल्यूपीओ, उत्तराखंड और यूपी के निदेशक कर्नल नंदा बल्लभ भी उपस्थित थे।

मेले में सुरक्षा एजेंसियों, बैंकों, बीमा क्षेत्र, फार्मास्युटिकल, संरक्षण सेवाओं, रेलवे इत्यादि जैसी 26 कंपनियों/उद्योग मंडलों ने भाग लिया।मेले में भूतपूर्व सैनिकों की भारी भीड़ थी, 1000 से अधिक पूर्व सैनिकों और आश्रितों ने अभियान में भाग लिया और इस अनूठे आयोजन से लाभान्वित हुए, जिसमें कि सभी प्रमुख कॉर्पोरेट एक ही छत के नीचे आए।

एडब्ल्यूपीओ के माध्यम से भारतीय सेना कौशल विकास की दिशा में सार्थक योगदान देने और अपने पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे वे मजबूत दृढ़ संकल्प और अनुशासन के साथ राष्ट्र निर्माण में वही लाभकारी योगदान दे सकें, जो पूर्व सैनिक अपनी सैन्य सेवा के द्वारा करते हैं।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...