Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड पंचायतों मे बम्पर जीत के लिए जनता का जताया आभार, जनता का...

पंचायतों मे बम्पर जीत के लिए जनता का जताया आभार, जनता का मत सीएम की विकास योजनाओं के पक्ष मे: भट्ट

  • बम्पर जीत का दावा करने वाली कांग्रेस का सूपड़ा साफ, दहाई का अंक छूना हुआ मुश्किल:भट्ट

 

देहरादून 14 अगस्त। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रमुख चुनाव में प्रचंड जीत पर खुशी जताते हुए जनता और मतदान करने वाले सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।  प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इसे पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व की जीत बताया है। पंचायत की ये जीत 27 के चुनावों में ट्रिपल इंजन की हैट्रिक लगाने में कारगर साबित होगी। उन्होंने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से अपनी जीत को शालीनता से स्वीकारने का आग्रह किया है। साथ ही कांग्रेस द्वारा अपनी गिनी चुनी जीत पर जश्न को उन्होंने असंवेदनशील और गैरजिम्मेदाराना रवैया बताते हुए धराली आपदा पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने वाला बताया।

 

भट्ट ने राज्य भर से आ रही जीत की सूचनाओं के बीच पार्टी मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे जीत की बधाई दी। इस दौरान कई नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात कर उनका आभार जताया और प्रदेशाध्यक्ष ने सभी को बधाई दी। भट्ट ने कहा कि देवभूमि की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। यह प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के परिणाम से साबित हो गया था। हमारे कार्यकर्ता 85 फ़ीसदी से अधिक प्रधान पदों पर निर्वाचित हुए हैं। इसी तरह ब्लॉक प्रमुख की 70 फ़ीसदी से अधिक सीटें भाजपा उम्मीदवारों ने जीती है। वहीं अब तक सामने आए 11 जिला पंचायत अध्यक्ष के नतीजे में 10 भाजपा के पक्ष में आए हैं।

 

भट्ट ने कहा कि पंचायत चुनाव ने राज्य की दलीय स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। बम्पर जीत का दावा करने वाली कांग्रेस को जनता ने उसकी असलियत बता दी और उसका सूपड़ा साफ हो गया। जिला पंचायत मे 4 अधिकृत प्रत्याशियों मे से उसे एक सीट मिली तो ब्लॉक मे 7 अधिकृत प्रत्याशियों मे उसके 3 जीत पाए। कांग्रेस का दुष्प्रचार काम नही आया और जनता ने उसे कड़ा सबक सिखा दिया।

 

उन्होंने इस शानदार एकतरफा जीत दिलाने के लिए प्रदेश की ग्रामीण मतदाताओं और सभी निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है। वहीं इस प्रचंड जीत को कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों और प्रधानमंत्री के राज्य के प्रति लगाव पर जनता का आशीर्वाद बताया। वहीं उन्होंने पूरे पंचायत चुनाव में पार्टी समन्वयक श्री ज्योति प्रसाद गैरोला का भी जमकर तरफ करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि धराली आपदा के चलते पार्टी ने निर्णय लिया है कि हमारे सभी निर्वाचित प्रतिनिधि और कार्यकर्ता अपनी जीत को शालीनता से स्वीकार करेंगे और बड़े स्वागत कार्यक्रम या जुलूस जश्न आदि का हिस्सा नहीं बनेंगे। जिस संबंध में पहले भी आग्रह किया गया था।

 

वहीं उन्होंने विगत पंचायत नतीजों को लेकर पूछे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पार्टी 50 ब्लॉक प्रमुख सीटों पर विजयी हुए थे और इस बार 63 से अधिक प्रमुख हमारे बनने जा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्षों में भी हमने लगभग सभी सीटों पर जीत दर्ज की है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पंचायत में भी जारी जीत का यह सिलसिला 2027 में ट्रिपल इंजन की सरकार की हैट्रिक लगाने तक जारी रहेगा ।

 

कांग्रेस के आरोपी पर पलटवार करते हुए कहा उन्होंने कहा कि उनके पास तो चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार तक नहीं थे। 89 में से मात्र सात ब्लॉक प्रमुख के लिए प्रत्याशी घोषित करना, उनकी जमीनी हकीकत को बताने के लिए काफी है। जब उम्मीदवार ही खड़े नहीं किया तो जीते कैसे? आज यह स्थिति है कि उनके पास ना कार्यकर्ता है ना नेता है और ना ही प्रदेश की जनता का उनके ऊपर विश्वास है। कांग्रेस के जश्न पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जो कल तक राहत बचाव कार्यों को लेकर भ्रम और झूठ फैलाकर, दुख व्यक्त कर रहे थे, आज वही फूहड़ जश्न के माहौल में पूरी सराबोर नजर आए। कांग्रेस नेताओं की ऐसी मौकापरस्ती और गैर जिम्मेदार राजनीतिक रवैया देखकर ही, प्रदेश की जनता उन्हें लगातार नकार रही है।

RELATED ARTICLES

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना करी सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में...

“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए आयोग की आगामी रणनीति तय, आयोग के माध्यम से मातृशक्ति को अधिक सशक्त...

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...