Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया  प्रतिभाग 

काशीपुर, 14 अगस्त। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज काशीपुर में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में प्रदेश में उर्वरक उपलब्धता, फसल नुकसान, विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025, रबी गोष्ठी और प्राकृतिक खेती सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। देशभर से विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों ने भी वर्चुअल माध्यम से इसमें भाग लिया।

 

वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े प्रदेश के कृषि मंत्री जोशी ने बताया कि उत्तराखंड में उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। मंत्री जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जानकारी देते हुए कहा कि डी०बी०टी० से उर्वरक वितरण, जैविक खेती के अन्तर्गत क्षेत्र विस्तार तथा मृदा परीक्षण के आधार पर की गयी संस्तुतीयों पर उर्वरकों के प्रयोग से वर्ष 2017-18 से वर्तमान तक एक लाख दस हजार मेट्रिक टन (110000 MT) उर्वरकों की कम खपत हुयी है।

 

मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी दी कि दैवीय आपदा के कारण राज्य में औद्यानिकी फसलों के 11,251 हेक्टेयर क्षेत्रफल को नुकसान हुआ है, जिससे ₹1,256.32 लाख की वित्तीय हानि का आकलन किया गया है। कृषि फसल के तहत 163 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जबकि उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक के धराली गांव में 6.1 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान से ₹500 लाख की हानि हुई है।

 

कृषि मंत्री जोशी ने बताया कि 29 मई से 12 जून 2025 तक विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत प्रदेश की सभी 670 न्याय पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें 94,539 किसानों, 3,146 वैज्ञानिकों, 3,500 जनप्रतिनिधियों और 16,788 विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में प्रस्तुत सभी बिंदुओं पर राज्य को सकारात्मक आश्वासन देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना करी सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में...

“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए आयोग की आगामी रणनीति तय, आयोग के माध्यम से मातृशक्ति को अधिक सशक्त...

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...