Sunday, May 3, 2026
Home उत्तराखंड चारधाम रुट पर स्थापित होगें उद्यान विभाग के 12 आउटलेट: मंत्री गणेश...

चारधाम रुट पर स्थापित होगें उद्यान विभाग के 12 आउटलेट: मंत्री गणेश जो

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल निर्देशन में 24 अप्रैल से प्रारम्भ होने जा रही चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा मार्गो में स्थापित राजकीय फल संरक्षण केन्द्रों को प्रातः 06 बजे से रात्रि 10 तक खोले जाने का निर्णय लिया गया है।

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यात्रा के दौरान प्रदेश तथा प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए किसानों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को विक्रय के लिए रखा जाऐगा। जिसमें मुख्य रुप से बुरॉश जूस, माल्टा जूस, हिन्सार जूस, ऑवला जूस, शहद, मशरूम, कैण्डी आदि सम्मिलित हैं।

उन्होंने बताया कि हार्टिकल्चर मिशन फॉर नार्थ ईस्ट एण्ड हिमालयन स्टेट एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनाओं (पीएमएफएमई) के माध्यम से यह कार्य किया जाऐगा। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों और स्वयं सहायता समूहों की आय में बढ़ोतरी के लिए भरसक प्रयास किये जा रहे हैं और सरकार किसानों की आय दौगुनी करने के लिए प्रयासरत हैं।

मंत्री ने बताया कि इस निर्णय के सफल क्रियान्यवन के लिए उद्यान विभाग के उपनिदेशक रैंक के अधिकारी को नोडल बनाया गया है ताकि यात्रियों को सुगमता से स्थानीय उत्पाद मिल सकें। चारधाम यात्रा के दौरान कुल 12 वितरण केन्द्र स्थापित होंगे, जिसमें हरिद्वार में 01, देहरादून में 02, टिहरी में 02, रूद्रप्रयाग में 02, चमोली में 02, उत्तरकाशी में 02 एवं पौड़ी में 01 वितरण केन्द्र की स्थापना की जायेगी। इसके लिए नियुक्ति अधिकारियों की तैनाती दो पालियों में की जायेगी। प्रतिदिन की सूचनाओं का संकलन कर डेशबोर्ड के माध्यम से उद्यान निदेशालय को अप्डेट किया जाऐगा।

उन्होनें बताया कि जनपदीय एवं विभागीय स्तर पर चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा मार्गो में स्थापित वितरण केन्द्र सम्बन्धी कार्यो के निर्वहन हेतु अलग-अलग विभागीय समितियों का भी गठन किया गया है। जिससे कि यात्रा मार्ग में आने-जाने वाले यात्री प्रसंस्कृत उत्पादों तक आसानी से पहुँचा जा सके। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग में स्थापित राजकीय फल संरक्षण केन्द्रों को प्रदेश तथा प्रदेश के बाहर आने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु सम्बन्धित जनपदीय अधिकारी अपने जनपद में प्रवेश, मध्य एवं निकासी द्वार पर फ्लैक्स, होल्डिंग स्थापित किये जायेगें, साथ ही राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय में मुख्य समाचार पत्रों के माध्यम से आमजन की सूचना हेतु प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही एफ0एम0 रेडियो के विभिन्न चैनलों, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रचार प्रसार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...