Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून में दशहरा का इस बार सूरत व असम से होगा गहरा...

देहरादून में दशहरा का इस बार सूरत व असम से होगा गहरा नाता

देहरादून: भारत देश को त्योहारों का देश कहा जाता है, जहाँ हर त्यौहार का स्वागत बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ होता है। तैयारियों का जोश इतना होता है कि समय हमेशा कम ही लगता है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दशहरा की तैयारियाँ जोर शोर से शुरू भी हो चुकी हैं। शहर की रौनक बढ़ाने के लिए इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के भव्य पुतले बनाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार रावण सूरत की पारंपरिक वेशभूषा में नज़र आएगा, जिसके लिए विशेष परिधान मंगाए गए हैं।

4 सितंबर से पुतले बनाने की प्रक्रिया शुरू 

पटेलनगर में पिछले 25 वर्षों से मुजफ्फरनगर के कारीगर शालू अपने साथियों के साथ पुतले बनाने का काम कर रहे हैं। शालू ने बताया कि उन्होंने इस बार चार सितंबर से पुतले तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनके अनुसार, 25 से लेकर 60 फीट तक ऊँचे पुतले बनाए जा रहे हैं। एक पुतला तैयार करने में 25 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की लागत आती है।

पंचांग के अनुसार कब मनाया जाएगा दशहरा

पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का आरंभ 1 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2 बजकर 19 मिनट पर होगा और इसका समापन 2 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर होगा। चूँकि त्योहारों का निर्धारण उदय तिथि के आधार पर किया जाता है, इसलिए इस वर्ष विजयादशमी का पर्व 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

असम के बांस का होगा उपयोग 

कारीगरों ने बताया कि पुतले बनाने में असम से लाए गए बांस का उपयोग हो रहा है। बांस को पहले ही मंगवा लिया जाता है, लेकिन इस बार इसकी कीमत में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद कारीगर पूरी मेहनत से काम में जुटे हुए हैं ताकि दशहरे पर दूनवासियों को शानदार नजारा देखने को मिले।

बाज़ार में नवरात्र और दशहरा की रौनक 

गणेश उत्सव के बाद अब बाजारों में नवरात्र और दशहरे की रौनक दिखाई देने लगी है। जगह-जगह पर पंडालों और मैदानों में तैयारियों का काम जारी है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार दून में दशहरा पर्व और भी अधिक भव्य और खास होगा।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...