Monday, November 2, 2026
Home उत्तराखंड मनपसंद विषयों का चयन कर सकेंगे छात्र-छात्राएंः डॉ. धन सिंह रावत

मनपसंद विषयों का चयन कर सकेंगे छात्र-छात्राएंः डॉ. धन सिंह रावत

  • राज्य स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक में लिये गये कई निर्णय
  • एनईपी-2020 के तहत लागू पाठ्यक्रम को लेकर विभागीय अधिकारियों ने दिया प्रस्तुतिकरण

 

नई शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रदेश के छात्र-छात्राओं के पास अपनी मनपसंद के विषय चयन करने का विकल्प रहेगा, इसके साथ ही उन्हें मल्टीपल एन्ट्री व एक्जिट का भी अवसर मिलेगा। छात्र-छात्राओं को कौशल संवर्द्धन, भारतीय ज्ञान परम्परा, ओपन डिस्टेंस लर्निंग, एकेडेमिया-इंडस्ट्री सहयोग के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीयकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थानिक सहयोग का भी लाभ मिलेगा। इसके लिये सभी प्रकार की शिक्षा से जुड़े विभागों को नेशनन क्रेडिट फ्रेमवर्क के तहत पाठ्यक्रम तैयार करना होगा।

 

सूबे के विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत की अध्यक्षता में आज सचिवालय स्थित सभागार में नई शिक्षा नीति-2020 के तहत गठित टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें नई शिक्षा नीति-2020 के तहत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये गये। डॉ. रावत ने कहा कि एनईपी-2020 के तहत प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को अपनी पसंद के विषयों को पढ़ने की छूट रहेगी। इसके साथ ही उन्हें मल्टीपल एंट्री व एक्जिट का भी अवसर उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने सभी सभी प्रकार की शिक्षा से जुड़े शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों को नेशनन क्रेडिट फ्रेमवर्क के तहत पाठ्यक्रम तैयार कर लागू करने को कहा। डॉ. रावत ने कहा कि विशेषकर मौजूदा आवश्यकताओं के मध्यनजर छात्र-छात्राओं को तकनीकी ज्ञान संबंधी पाठ्यक्रम ईवी तकनीकी, आईओटी, एसआई, डाटा एनालिसिस, इमर्जिंग टेक व एण्टरप्रेन्यूरशिप एण्ड न्यू वेन्चर क्रिएशन आदि को शामिल करना होगा। वहीं दूसरी ओर भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित ज्योतिष विज्ञान, आयुष विज्ञान, योग विज्ञान, वास्तु विज्ञान, कृषि, वानिकी एवं औद्यानिकी को भी पाठ्यक्रम में शामिल करना होगा।

 

बैठक में नोडल विभाग उच्च शिक्षा ने एनईपी-2020 को लेकर नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क एवं पाठ्यक्रम सुधार, बहुविषयक विकल्प, कौशल संवर्धन, डिजिटल इनिशिएटिव, ग्रेडेड ऑटोनॉमी, मल्टीपल ऑटोनॉमी, मल्टीपल एन्ट्री-एक्जिट, अकादमिक शोध, गुणवत्ता एवं प्रशिक्षण, भारतीय ज्ञान व्यवस्था, एकेडेमिया-इंडस्ट्री सहयोग, ओपन डिस्टेन्स लर्निंग, अंतर्राष्ट्रीयकीकरण एं अंतर्राष्ट्रीय सांस्थानिक सहायोग आदि विषयों पर पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दिया। इसके साथ ही विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं कृषि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के अंतर्गत आने वाले शिक्षण संस्थानों में लागू किये जा रहे पाठ्यक्रम का प्रस्तुतिकरण दिया।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...