Monday, November 2, 2026
Home उत्तराखंड राज्य के स्वाभाविक संरक्षक हैं मोदी, स्थलीय निरीक्षण के बाद अपेक्षा से...

राज्य के स्वाभाविक संरक्षक हैं मोदी, स्थलीय निरीक्षण के बाद अपेक्षा से अधिक मिलेगी केंद्र से मदद – महेंद्र भट्ट

देहरादून 10 सितंबर। भाजपा ने आपदाग्रस्त क्षेत्र में पीएम के प्रस्तावित दौरे को देवभूमि के जख्मों पर मरहम लगाने और हौसला बढ़ाने वाला बताया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने उम्मीद जताते हुए कहा, राज्य के स्वाभाविक संरक्षक हैं मोदी जी, उनके स्थलीय निरीक्षण के बाद अपेक्षा से अधिक मदद केंद्र से प्राप्त होगी।

 

मीडिया को दी प्रतिक्रिया उन्होंने पीएम श्री नरेंद्र मोदी के कल होने वाले दौरे का स्वागत किया है। कहा, उनकी देवभूमि के प्रति भावना और जनता का उनके प्रति विश्वास अतुलनीय है। ऐसे में उनका मौके मुआयना पर आना, आपदा पीडितों के दर्द को कम करने और उनका हौसला बढ़ाने वाला साबित होगा। आपदा संकट की इन विकट परिस्थितियों में पीएम के अनुभव और दूरदर्शिता का लाभ, आपदा प्रबन्धन में लगी एजेंसियों को मिलने वाला है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आपदाग्रस्त क्षेत्रों में सभी एजेंसियों ने एकजुटता से राहत बचाव में शानदार कार्य किया है। वहीं ग्राउंड जीरो पर स्वयं सीएम और तमाम एजेंसियों एवं विशेषज्ञों ने धरातलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया है। जिसके आधार पर राज्य सरकार द्वारा केंद्र की भेजी शुरुआती रिपोर्ट में लगभग 6000 करोड़ का नुकसान बताया गया है। साथ ही कहा, एक और अच्छी बात है कि केंद्र की विशेषज्ञ टीम द्वारा आपदा में हुए नुकसान का जमीनी निरीक्षण किया गया है।

 

उन्होंने उम्मीद जताई कि पीएम मोदी का आना, एक अभिभावक का दुख की घड़ी में साथ खड़े होने जैसा है। इससे पूर्व भी पीएम बनने के बाद श्री केदारनाथ, बद्रीनाथ पुनर्निर्माण का ऐतिहासिक कार्य उनके द्वारा किया गया। भुज के भूकंप समेत साइक्लोन, बाढ़ जैसे अनेकों प्राकृतिक आपदाओं में उनके आपदा प्रबंधन का लौहा दुनिया ने माना है। ऐसे में जब वे आ रहे तो देवभूमिवासियों को उम्मीद है कि अब उनके सभी संकट दूर हो जायेंग। आपदा प्रबन्धन, रेस्क्यू और पुनर्वास को लेकर पीएम का अनुभव अद्वितीय है, लिहाजा हमारी उम्मीद से परे आर्थिक मदद केंद्र से राज्य को मिलेगी। हमे विश्वास है कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व में हम सब मिलकर त्रासदी वाले क्षेत्रों को फिर से खड़ा करने में सफल होंगे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...