Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज महंत इन्दिरेश अस्पताल की एमबीबीएस सीटें 200 हुईं

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज महंत इन्दिरेश अस्पताल की एमबीबीएस सीटें 200 हुईं

  • राज्य का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज बना श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज
  • पर्याप्त क्लीनिकल मैटीरियल, छात्र-छात्राओं को सीखने के लिए अत्याधिक मरीजों की संख्या
  • उत्कृष्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, श्रेष्ठ फैकल्टी और अत्याधुनिक शोध सुविधाओं के बल पर मिली ऐतिहासिक उपलब्धि

 

देहरादून। उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में गर्व का क्षण है। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस) की एमबीबीएस सीटें अब बढ़कर 200 हो गई हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की एमबीबीएस सीटों को 150 से बढ़ाकर 200 सीटों का अनुमोदन पत्र जारी किया है। इस महत्वपूर्ण जानकारी की पुष्टि संस्थान के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक ने की। इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी फैकल्टी सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता कॉलेज के प्रत्येक कर्मचारी की मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है।

 

वर्ष 2006 से उत्तराखण्ड में सेवाएं दे रहा श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज अब प्रदेश का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज बन गया है। वर्तमान में कॉलेज में 200 एमबीबीएस सीटों के साथ-साथ पीजी की 162 और डीएम-एमसीएच की 19 सुपर स्पेशियलिटी सीटें उपलब्ध हैं। मेडिकल काॅलेज से संबद्ध श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (एस.जी.आर.आर.) एक अत्याधुनिक टीचिंग अस्पताल है, जहाँ प्रतिदिन हजारों मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। इसीलिए इस अस्पताल को पश्चिम उत्तर प्रदेश एवम् उत्तराखण्ड की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। हाल ही में एनएमसी द्वारा किए गए मूल्यांकन में कॉलेज की मूलभूत सुविधाएँ, अनुभवी फैकल्टी, पर्याप्त फैकल्टी संख्या, अत्याधुनिक लैब, पर्याप्त क्लीनिकल मैटीरियल, छात्रों को सीखने के लिए अत्याधिक मरीजों की संख्या, समृद्ध लाइब्रेरी और शोध कार्यों सहित विभिन्न बिन्दुओं का मूल्यांकन किया गया, जिसमें संस्थान हर कसौटी पर खरा उतरा।

 

एमबीबीएस सीटों में इस ऐतिहासिक वृद्धि से प्रदेश के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के और अधिक अवसर मिलेंगे। साथ ही उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक मजबूत होंगी। एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की यह उपलब्धि प्रदेश के लिए चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों की ओर एक बड़ा कदम है।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...