Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड जसवंत सिंह ग्राउंड, उत्तराखंड में "देवभूमि मेगा पूर्व सैनिक रैली" का भव्य...

जसवंत सिंह ग्राउंड, उत्तराखंड में “देवभूमि मेगा पूर्व सैनिक रैली” का भव्य आयोजन

11 अक्टूबर 2025 को, मुख्यालय उत्तराखंड सब एरिया के तत्वावधान में, जसवंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून में “देवभूमि मेगा पूर्व सैनिक रैली” का भव्य आयोजन गरिमामय एवं प्रेरणादायक माहौल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वीएसएम और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम सहित कई गणमान्य व्यक्ति और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

 

अपने संबोधन में माननीय राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों को “राष्ट्रीय संपत्ति” बताते हुए उनके योगदान को नमन किया। उन्होंने हाल ही में धराली में आई भीषण आपदा पर दुख व्यक्त किया और कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने धराली आपदा के समय 14 राजपुताना राइफल्स के सहिद जवानों को याद किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की । उन्होंने भारतीय सेना के जवानों के अदम्य साहस को सराहा और कहा कि हमारे वीर जवानों ने कष्टों के बावजूद उच्च मनोबल दृढ़संकल्प का परिचय दिया। साथ ही, उन्होंने भारतीय सेना और राज्य प्रशासन के संयुक्त प्रयासों की भी सराहना की, जिनकी बदौलत प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्रता से सामान्य स्थिति बहाल हो सकी।

 

राज्यपाल महोदय ने केंद्र सरकार और उसकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की और विश्वास जताया कि उत्तराखंड आने वाले समय में और अधिक सशक्त व आपदा-प्रबंधन में सक्षम राज्य बनकर उभरेगा। उन्होंने उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों, सैनिकों, नौसैनिकों व वायुसैनिकों के अद्वितीय साहस, देशभक्ति और समर्पण को सलाम किया। उन्होंने शहीदों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी।

 

इस अवसर पर माननीय राज्यपाल महोदय ने “वॉर वूंडेड फाउंडेशन” के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल असित मिस्त्री (सेवानिवृत्त) व ब्रिगेडियर हरचरण सिंह (सेवानिवृत्त) और उनकी टीम जो रैली में मौजूद थे को धन्यवाद देते हुए, चौदह विकलांग पूर्व सैनिकों को मोटराइज्ड स्कूटर प्रदान करने के इस नेक कार्य की भी सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने 20 वीर नारियों को भी सम्मानित किया और उनकी देश सेवा और उनके बलिदानों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही, “वेटरन्स अचीवर्स अवार्ड” पाने वाले विजेताओं को बधाई देते हुए, उनसे भविष्य में भी समाज व पूर्व सैनिक के कल्याण हेतु निरंतर कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई। उन्होंने “विकसित भारत” के निर्माण हेतु पूर्व सैनिकों से सतत योगदान का आह्वान करते हुए कहा कि वे देश निर्माण के प्रति अपने समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।

 

माननीय राज्यपाल महोदय ने सेंट्रल कमांड, उत्तर भारत एरिया और उत्तराखंड सब एरिया की ओर से किए जा रहे निरंतर प्रयासों विशेषकर हाल ही में मुख्यालय उत्तराखंड सब एरिया के तत्वावधान में आयोजित आई तथा डेंटल कैंप की सराहना किया।

 

जनरल अनिल चौहान, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सैनिकों के राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की और कहा कि उत्तराखंड, जो “वीरों की भूमि” है, ने हर युद्ध और संकट में अपनी वीरता से राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। CDS ने बताया कि भारतीय सशस्त्र सेनाएं आज तेजी से आधुनिक युद्ध प्रणाली और तकनीक की ओर बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हम एक शांतिप्रिय राष्ट्र हैं, लेकिन अपनी संप्रभुता पर किसी भी प्रकार का खतरा बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सराहना व्यक्त करते हुए कहा कि वे राष्ट्र की सीमा पर वो आखें हैं जो राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । उन्होंने पूर्व सैनिकों की अविनाशी भावना, निःस्वार्थ सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की सराहना की और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

 

CDS ने कहा कि देहरादून मिलिट्री स्टेशन में “इंटीग्रेटेड वेटरन्स वेलनेस एंड सेवा केंद्र” स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र पूर्ण रूप से तकनीक आधारित और पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए समर्पित होगा। उन्होंने मुख्यालय उत्तराखंड सब एरिया पर इस परियोजना को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का विश्वास जताया।

 

इस अवसर पर श्री गणेश जोशी, सैनिक कल्याण मंत्री, उत्तराखंड, ले. जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जीओसी-इन-सी सेंट्रल कमांड, ले. जनरल डी.जी. मिश्रा, जीओसी उत्तर भारत एरिया, और मेजर जनरल एम.पी.एस. गिल, जीओसी उत्तराखंड सब एरिया सहित अनेक गणमान्य अधिकारी तथा 5000 से अधिक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। रैली में 21 कंपनियों द्वारा जॉब फेयर, बैंकिंग सुविधाएं, राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित स्टॉल और निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी आयोजित किए गए।

 

कार्यक्रम के अंत में, माननीय राज्यपाल और CDS ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से मुलाकात की और केंद्र व राज्य सरकार की ओर से उनके लिए निरंतर समर्थन और सेवा के संकल्प को दोहराया।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...