Sunday, May 3, 2026
Home उत्तराखंड ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का दून पुलिस ने किया खुलासा

ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का दून पुलिस ने किया खुलासा

  • रानीपोखरी क्षेत्र में हुई युवक की हत्या में शामिल अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • मृतक युवक तथा अभियुक्त एक ही जगह करते थे काम
  • मृतक द्वारा अक्सर लोगो के सामने अपमान करने से उससे रंजिश रखने लगा था अभियुक्त
  • अपने अपमान का बदला लेने के लिए मृतक युवक को रास्ते से हटाने की बनाई थी योजना
  • शराब पिलाने के बहाने मृतक युवक को अपने साथ ले गया था अभियुक्त
  • मृतक के नशे में होने पर उसे पानी के पुराने सीवर टैंक में धक्का देकर की थी उसकी हत्या

दिनांक 14/10/2025 को थाना रानीपोखरी में वादी श्री रमेश चन्द्र पुत्र श्री इन्दर सिंह निवासी रानीपोखरी , देहरादून ने एक लिखित तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि उनका पुत्र शुभम पाल उर्फ चुन्नी लापता है और काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला। दिनांक 15/10/2025 को शुभम का शव शांतिनगर, रानीपोखरी स्थित पानी के सीवर के टैंक में पड़ा हुआ मिला, वादी ने संदेह व्यक्त किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शुभम की हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से टैंक में फेंका गया है। वादी की तहरीर पर थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सं0 87/25 धारा 103 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत घटना के अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर तत्काल थाना रानी पोखरी पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक किया गया साथ ही सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई तथा तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17/10/2025 को घटना में संलिप्त अभियुक्त ऋषभ धीमान उर्फ बाबू पुत्र जितेन्द्र निवासी गली नं० 01, शांतिनगर, रानीपोखरी, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ में अभियुक्त द्वारा मृतक युवक की हत्या करना स्वीकार किया गया।

 

पूछताछ में अभियुक्त ऋषभ धीमान उर्फ बाबू ने बताया कि वह मृतक शुभम पाल के साथ एक ही स्थान पर कार्य करता था। कार्य के दौरान मृतक द्वारा अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उसका अपमान किया जाता था, जिससे अभियुक्त के मन में उसके प्रति गहरी रंजिश उत्पन्न हो गई थी, तथा अभियुक्त ने मृतक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक दिनांक 14/10/2025 को अभियुक्त, शुभम को अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर शांतिनगर क्षेत्र में स्थित पानी के पुराने सीवर टैंक के पास ले गया, जहाँ दोनों ने बैठकर शराब पी। इस दौरान अभियुक्त ने अपने दो अन्य दोस्तों अशोक तथा प्रवीण को भी मौके पर शराब पीने के लिए बुलाया, जिससे कोई उस पर शक ना कर सके। शराब पीने के बाद जब अशोक तथा प्रवीण मौके से चले गए तथा मृतक शुभम को काफी नशा हो गया, तो अभियुक्त ने उसे पानी के सीवर टैंक में धक्का दे दिया। इस दौरान बचने के प्रयास में शुभम का शरीर टैंक के सरिया में अटक गया, तब अभियुक्त ने उसकी टांगें पकड़कर उसे जोर से नीचे धकेल दिया, जिससे शुभम की मृत्यु हो गई। घटना के बाद अभियुक्त मौके से भाग गया और घटना के संबंध में किसी को कुछ नहीं बताया।

RELATED ARTICLES

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...