Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड खिर्सू ब्लॉक मुख्यालय में डेढ़ दर्जन निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे कैबिनेट...

खिर्सू ब्लॉक मुख्यालय में डेढ़ दर्जन निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ रावत

  • विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसम्पर्क कर आम लोगों की सुनेंगे समस्याएं
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत

 

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र में विकास योजनाओं का जायजा लेंगे, साथ ही खिर्सू विकासखण्ड में करीब डेढ़ दर्जन निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वह राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास का लोकार्पण भी करेंगे। डा. रावत शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भी प्रतिभाग करेंगे साथ ही विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क कर आम लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे।

 

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह शुक्रवार 24 अक्टूबर से अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे की शुरूआत वह खिर्सू ब्लॉक मुख्यालय से करेंगे जहां पर वह विकासखण्ड के आवासीय भवनों के जीर्णोंद्धार कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह करीब डेढ़ दर्जन निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज खण्डाह, सुमाड़ी, नवाखाल, मरखोड़ा, देवलगढ़, कठूली तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उल्ली व राजकीय प्राथमिक विद्यालय कमेड़ा में सौन्दर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास शामिल है। साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज कठूली में विज्ञान लैब व पेयजल टैंक के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी शामिल है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री खिर्सू में सुमाड़ी-खण्डाह मोटरमार्ग से खल्लू हेतु सड़क मार्ग, राजकीय इंटर कॉलेज खण्डाह तक इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण कार्य, जलेथा व मसूड़ गांव हेतु सड़क सम्पर्क मार्ग निर्माण तथा कोठगी में पेयजल टैंक निर्माण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत वह खिर्सू ब्लॉक के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों के सम्मान समारोह में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही वह बी.डी.सी. बैठक में भी प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा वह राजकीय महाविद्यालय खिर्सू व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

 

शनिवार को डॉ. रावत हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल (केन्द्रीय) विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आयोजित 46वें आईआईजी वार्षिक अधिवेशन में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत वह विधायक निधि से स्वीकृत हाईटैक एम्बुलेंस को आम जनमानस के लिये केन्द्रीय विश्वविद्यालय को सौंपेंगे करेंगे। इसके बाद वह राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क कर आम लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...