Wednesday, September 16, 2026
Home अंतर्राष्ट्रीय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फील्डिंग के दौरान लगी चोट से श्रेयस अय्यर सिडनी...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फील्डिंग के दौरान लगी चोट से श्रेयस अय्यर सिडनी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

सिडनी: टीम इंडिया के वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में चोट लगने के बाद उन्हें सिडनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे फिलहाल आईसीयू में निगरानी में हैं। जानकारी के मुताबिक, तीसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय अय्यर की बाईं पसलियों में गहरी चोट आई थी। शुरुआती जांच में केवल मांसपेशी खिंचाव माना गया था, लेकिन बाद में हुए स्कैन में आंतरिक रक्तस्राव (इंटरनल ब्लीडिंग) का पता चला। इसके बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय लिया।

 

घटना मैच के दौरान तब हुई जब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने हर्षित राणा की गेंद पर ऊंचा शॉट खेला। अय्यर ने बैकवर्ड प्वाइंट पर शानदार डाइव लगाकर कैच तो पकड़ लिया, लेकिन जमीन पर गिरते समय उनकी पसलियों पर जोरदार झटका लगा। दर्द के चलते उन्हें तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, श्रेयस पिछले कुछ दिनों से इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में हैं और उनकी स्थिति स्थिर लेकिन नाजुक बताई जा रही है। चिकित्सकों ने उन्हें संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए सघन निगरानी में रखा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी रिकवरी में कम से कम दो से तीन हफ्ते लग सकते हैं।

 

सूत्रों ने बताया कि टीम इंडिया के डॉक्टर और फिजियो ने चोट लगने के तुरंत बाद कोई जोखिम नहीं उठाया और अय्यर को अस्पताल ले गए। “उनके कुछ महत्वपूर्ण पैरामीटर्स में गिरावट देखी गई थी, इसलिए उन्हें तुरंत भर्ती किया गया। अब वे खतरे से बाहर हैं, लेकिन पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा,” बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा। श्रेयस अय्यर को भारत लौटने से पहले कम से कम एक सप्ताह तक सिडनी में मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रहना होगा। फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि वे कब मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

 

30 वर्षीय अय्यर फिलहाल केवल वनडे प्रारूप में खेल रहे हैं। उन्होंने पीठ की चोट के कारण लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाई हुई है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने शानदार 61 रनों की पारी खेली थी और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

RELATED ARTICLES

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान

उत्कृष्ट कर्मचारी, स्व-रोजगार में रत दिव्यांग, सेवायोजक एवं खिलाड़ी राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए कर सकते हैं आवेदन देहरादून। दिव्यांगजनों की प्रतिभा, कार्यकुशलता और उल्लेखनीय...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या

देहरादून। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर उत्तराखण्ड के खेल परिदृश्य में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। हल्द्वानी के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...