Sunday, May 3, 2026
Home उत्तराखंड भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज

  • जानिए मुकाबले से जुडी सारी जानकारी 

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब नए मिशन के साथ टी20 फॉर्मेट में उतरने जा रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज कैनबरा के मनुका ओवल में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 1:15 बजे होगा।

इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व मिचेल मार्श कर रहे हैं। हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में भारत को 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी, ऐसे में अब नीली जर्सी वाली टीम की नजरें टी20 सीरीज जीतकर बदला लेने पर होंगी। टीम इंडिया के लिए मनुका ओवल का अनुभव सकारात्मक रहा है। साल 2020 में भारत ने यहां अपना एकमात्र टी20 मुकाबला खेला था, जिसमें उसे 11 रनों से जीत मिली थी। इस बार भी भारतीय टीम उस लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

मैच से जुड़ी अहम जानकारी:

कब: 29 अक्टूबर, बुधवार

कहां: मनुका ओवल, कैनबरा

समय: दोपहर 1:45 बजे (भारतीय समयानुसार), टॉस 1:15 बजे

लाइव प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

लाइव स्ट्रीमिंग: जियो सिनेमा और डिज़्नी+ हॉटस्टार एप पर उपलब्ध होगी

टीम इंडिया इस सीरीज में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के संयोजन के साथ उतरेगी। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और बल्लेबाजी, साथ ही बुमराह और अक्षर पटेल की गेंदबाजी पर टिकी होंगी। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू मैदान पर भारत को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...