Sunday, May 3, 2026
Home उत्तराखंड एकादशी के अवसर पर वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं...

एकादशी के अवसर पर वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

  • सीएम नायडू ने जताया शोक

श्रीकाकुलम। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में  बड़ा हादसा हो गया। एकादशी के अवसर पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच अचानक धक्का-मुक्की बढ़ने से भगदड़ मच गई। शुरुआती सूचना के मुताबिक 7 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार के पास भीड़ का दबाव अचानक बढ़ने से अफरा-तफरी मची और कई लोग गिरते-पड़ते रौंदे गए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन को घायलों को तत्काल और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएम ने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी मौके पर जाकर स्थिति की समीक्षा करने को कहा है।

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कृषि मंत्री के. अत्चन्नायडू भी घटनास्थल पहुंचे और मंदिर प्रबंधन से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से कहा गया कि भारी भीड़ की वजह से हालात बेकाबू हुए। फिलहाल अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर निगरानी रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...