Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड चारधाम यात्रा एवं मानसून सीजन में आपदा प्रबन्धन की तैयारियों के दृष्टिगत...

चारधाम यात्रा एवं मानसून सीजन में आपदा प्रबन्धन की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद में माॅक अभ्यास हुआ आयोजन

चारधाम यात्रा एवं मानसून सीजन में आपदा प्रबन्धन की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद में माॅक अभ्यास आयोजन किया गया। माॅकड्रिल के अनुसार प्रातः 09ः50बजे जिला अपदा प्रबन्धन कार्यालय के कन्ट्रोलरूम में दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई है कि महाराणा प्रताप स्टेडियम रायपुर के समीप ओआईसिस स्कूल के पास नदी में बाढ आने से तटीय क्षेत्र में कुछ बच्चे फंसे हुए हैं। सूचना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी/ स्सिपांस आफिसर सोनिका ने तत्काल आईआरएस को सक्रिय करते हुए आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को अपना दायित्व का निर्वहन करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आपदा परिचालन केन्द्र में पंहुचकर दोनों घटनाओ के सम्बन्ध में राहत बचाव कार्यों की माॅनिटिरिंग करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार को जनपद की रेस्क्यू कार्यों की पलपल की स्थिति की जानकारी दी।

जिलाधिकारी/ रिस्पांस आफीसर के निर्देशों के अनुपालन में आईआरएस से जुडे़ सभी अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी स्थल में पंहुचे। आईआरएस सिस्टम के अनुसार सभी अधिकारी अपने कार्य में जुट गए, जबकि अधीनस्थ एवं सम्बन्धित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी स्टेजिंग एरिया में एकत्रित होकर राहत एवं बचाव कार्यों हेतु प्रभावित क्षेत्र के लिए अपने-2 संसाधनों के साथ रवाना हुए। जहां पर रेस्क्यू टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्र में फसें लोगों का बाहर निकाला। इस दौरान 10 लोग घायल हुए जिनमें से 01 घायल को जिला अस्पताल देहरादून तथा 04 घायलों को सीएचसी केन्द्र रायपुर तथा 04 सामान्य घायलो को ओआईसिस स्कूल में बने स्वास्थ्य कैम्प में उपचार कर छुट्टी दी गई, जबकि 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जिसका शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के उपरान्त परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं बाढ से करीब 16 घरों को क्षति हुई जिनमें 01 आवासीय भवन पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त, 02 भवन तीक्ष्ण रूप से क्षतिग्रस्त 04 भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त तथा 09 भवनों में मलबा घुसने से क्षति हुई है। घटना के दौरान 01 पशु की मृत्यु हो गई 1 पशु गंभीर घायल तथा 01 पशु साधरण घायल हुआ तथा 07 पशुओं को रेस्क्यू किया। इस दौरान जल स्तर बढने की संभावना के दृष्टिगत एहतियात के तौर पर सौंग नदी किनारे बसे 10 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पंहुचाया गया।


डीआईजीए/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर द्वारा प्रभावित क्षेत्र में पंहुचकर आपदा बचाव कार्यों का सम्पादन/माॅनिटिर किया तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा ने प्रभावित क्षेत्र में पंहुचकर राहत बचाव कार्यों को सम्पादित किया। वहीं आपदा के दृष्टिगत महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में बनाये गए स्टेजिंग एरिया में उप जिलाधिकारी सदर, नगर मजिस्टेªट एवं अन्य 16 विभागों अधिकारी कर्मचारी सहित एनडीआरफ, एसडीआरफ, पुलिस द्वारा उपकरणों के साथ पंहुचकर प्रभावित क्षेत्र में राहत बचाव कार्य सम्पादित किया गया।

इसी दौरान तहसील कार्यालय ऋषिकेश से आपदा परिचालन केन्द्र में प्रातः 10ः20 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकेश बस स्टैण्ड पर भगदड़ मच गई, तथा कई लोग घायल हो गए। जिला आपदा परिचालन केन्द्र से थाना, चैकी प्रभारी को मयफोर्स मौके पर पंहुचने की सूचना दी गई। ऋषिकेश बस स्टैण्ड में भगदड़ के समय बस स्टैण्ड पर लगभग 7-8 हजार के बीच लोग उपस्थित थे। भगदड़ की सूचना पर स्थानीय थाना एवं चैकी की फोर्स सहित राजस्व विभाग, पुलिस एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौके पर पंहुचकर स्थिति पर काबू पाया, भगदड़ में 05 व्यक्ति घायल हुए जिनमें 03 सामान्य घायलों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया तथा 02 गंभीर घायलों को उपचार हेतु एम्स चिकित्सालय में भर्ती किया गया।


आपदा माॅक अभ्यास के उपरान्त डी-ब्रीफिंग की गई जिसमें डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र को राहत बचाव कार्यों की जानकारी दी गई। माॅक अभ्यास के दौरान पाई गई कमियों आदि बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा हुई तथा भविष्य के लिए तैयारियां और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ बनाने के निर्देश दिए गए।
आपदा कन्ट्रोलरूम में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ संजय जैन, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी, ई-डिस्ट्रक्ट मैनेजर सुरेश सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जिला सूचना अधिकारी बी.सी नेगी द्वारा आपदा से सम्बन्धित पलपल की जानकारी मीडिया को दी गई।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...