Tuesday, June 16, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ – सर्वसम्मति से अनुमोदित

देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक आज आईएचएम गढ़ीकैंट, पर्यटन मुख्यालय, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी द्वारा की गई। बैठक में सभी बोर्ड सदस्यों अथवा उनके नामित प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

धीराज सिंह गर्ज्याल, IAS CEO एवं सचिव पर्यटन (सदस्य सचिव, UTDB)
संदीप तिवारी, IAS – ACEO (UTDB) / प्रबंध निदेशक, GMVN
विनीत तोमर, IAS प्रबंध निदेशक, KMVN
वित्त, परिवहन एवं ऊर्जा विभागों के नामित प्रतिनिधि
पर्यटन क्षेत्र से बोर्ड द्वारा नामित गैर-सरकारी सदस्य अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि
बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत सभी 20 एजेण्डा बिन्दुओं को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

“उत्तराखण्ड देवभूमि है-प्रकृति, अध्यात्म एवं साहसिक गतिविधियों का अद्वितीय संगम। आज की बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय उत्तराखण्ड को विश्व के अग्रणी एडवेंचर टूरिज्म गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।” सतपाल महाराज जी, माननीय पर्यटन मंत्री, उत्तराखण्ड

1. International Tourism Conclaves एवं नवीन आयोजन उत्तराखण्ड वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु निम्नलिखित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजनों को अनुमोदित किया गयाः

  • ATOAI National Convention (कौसानी) पहली बार उत्तराखण्ड में आयोजित होगा; 500+ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन विशेषज्ञ सहभागिता करेंगे।
  • Uttarakhand International Tourism Conclave (देहरादून, नवम्बर 2026) IATO के माध्यम से आयोजित; देशभर के टूर ऑपरेटर, होटल चेन, ट्रैवल एजेंट एवं पर्यटन हितधारक सहभागिता करेंगे।
  • Global Food Festival (देहरादून / रामनगर) Indian Federation of Culinary Association केमाध्यम से; उत्तराखण्ड की समृद्ध खाद्य एवं पाक विरासत का वैश्विक प्रदर्शन। International River Rafting Festival (टॉस नदी) टोंस नदी को अंतरराष्ट्रीय साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से।

2. Adventure Event Calendar 2026-27 18 आयोजनों को स्वीकृति

  • बोर्ड द्वारा जल, स्थल एवं हवाई साहसिक गतिविधियों से संबंधित 18 आयोजनों के कैलेंडर को अनुमोदित किया गया, जिनमें  Niti Extreme Ultra Marathon, Adi Kailash Parikrama Run, MTB Challenge, National Kayaking/Canoeing Championship, Auli Winter Carnival, Tehri Acro Festival, Trek of the Year, Mountaineering Expedition, Nayar Valley Festival, Corbett Paragliding Festival, Dayara एवं Munsyari Winter Carnival आदि प्रमुख हैं।

3. Spiritual Tourism हेतु Destination Plans त्रियुगीनारायण, कार्तिक स्वामी एवं कैंची धाम

निम्नलिखित आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों के समग्र एवं नियोजित विकास हेतु विशेषज्ञ परामर्शदाताओं के माध्यम से Destination Plans तैयार करने को स्वीकृति प्रदान की गई:

  • Triyuginarayan Temple (रुद्रप्रयाग) भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह स्थल के रूप में प्रसिद्ध; Destination Wedding सुविधाओं का विकास।
  • Kartik Swami Temple (रुद्रप्रयाग) भगवान कार्तिकेय को समर्पित हिमालयी धाम, ट्रेकिंग ट्रेल एवं तीर्थ सुविधाओं का विकास।
  • Kainchi Dham (नैनीताल) नीम करौली बाबा से जुड़ा विश्वविख्यात आध्यात्मिक केन्द्र; Visitor Management, Parking एवं Public Amenities का विकास।
  • उपरोक्त स्थलों सहित अन्य आध्यात्मिक पर्यटन क्षेत्रों हेतु व्यापक योजनाएँ तैयार करने के लिए Consultant नियुक्त किया जाएगा।

4. Adventure Tourism Training Programme 2026-27-3,121 युवाओं को प्रशिक्षण

  • स्थानीय युवाओं को विश्वस्तरीय Adventure Tourism Professionals के रूप में विकसित करने हेतु कुल 3,121 प्रतिभागियों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अनुमोदित किया गया। इनमें Mountaineering, Skiing, Wilderness First Aid, High Altitude Mountaineering Guide Course, Water Skiing, White Water Kayaking, River Rafting, Behavioural Skill Development एवं Paragliding Training शामिल हैं।

5. अन्य महत्वपूर्ण अनुमोदन Budget, Infrastructure एवं Governance

5.1 सभी गाइडों (विशेषतः River Rafting आदि) हेतु अनिवार्य CPR Course स्वीकृत, जिससे पर्यटक सुरक्षा एवं Adventure Tourism की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

5.2 Trekking-Traction Home-Stay Grant Enhancement

  • नवीन निर्माण अनुदान ₹60,000 से बढ़ाकर ₹1,00,000 प्रति यूनिट।
    अधिकतम ₹5,00,000 प्रति क्लस्टर तक सहायता।
    कक्ष मरम्मत अनुदान ₹25,000 से बढ़ाकर ₹50,000। 10-15 प्रमुख ट्रेकिंग मार्गों पर Community Centres का निर्माण।
  • River Rafting/Kayaking Rules 2014 में व्यापक संशोधन अनुमोदित
  • गाइड पात्रता, लाइसेंस नवीनीकरण, अनिवार्य सुरक्षा उपकरण (Type-V Life Jackets, Helmets), आयु सीमा, दुर्घटना एवं दुराचार संबंधी दण्डात्मक प्रावधान तथा लाइसेंस निलंबन/निरस्तीकरण संबंधी संशोधनों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे राज्य की नदियों में पर्यटक सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ होगी।

 

बैठक का उद्देश्य उत्तराखण्ड में सतत एवं जनोन्मुख पर्यटन विकास की मजबूत आधारशिला स्थापित करना रहा। बैठक में लिए गए निर्णय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विज़न तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की प्रतिबद्धता के अनुरूप उत्तराखण्ड पर्यटन को नई दिशा प्रदान करेंगे।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...