Sunday, May 3, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून में पहली महिला जिला क्रिकेट लीग 25 नवंबर से शुरू, पुरुष...

देहरादून में पहली महिला जिला क्रिकेट लीग 25 नवंबर से शुरू, पुरुष लीग 1 दिसंबर से

देहरादून, 4 नवंबर 2025: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के तत्वावधान में महिला क्रिकेटरों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से जिला देहरादून में पहली बार महिला क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। लीग की शुरुआत 25 नवंबर से होगी। वहीं, पुरुष जिला क्रिकेट लीग 1 दिसंबर से विभिन्न मैदानों पर खेली जाएगी। हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के संयोजक पीसी वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि महिला लीग के लिए इच्छुक खिलाड़ी 8 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक एसोसिएशन के हाथी खाना, रायपुर स्थित कार्यालय से निःशुल्क पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर जमा कर सकती हैं।

 

स्वीकृत फॉर्म वाले खिलाड़ियों का ट्रायल 23-24 नवंबर 2025 को होगा, जिसके आधार पर 15 सदस्यीय टीमें गठित की जाएंगी। मैच 25 नवंबर से देहरादून के विभिन्न क्रिकेट ग्राउंड्स पर आयोजित किए जाएंगे। पुरुष लीग के संदर्भ में श्री वर्मा ने कहा कि इच्छुक क्रिकेट क्लब, अकादमी, स्कूल और कॉलेज 8 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उक्त कार्यालय से पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक टीम में अधिकतम 20 खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे। मैच 1 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि 20 नवंबर 2025 के बाद किसी भी खिलाड़ी, क्लब या अकादमी का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

यह आयोजन स्थानीय स्तर पर क्रिकेट प्रतिभा को निखारने और महिला खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।  प्रेस वार्ता को देहरादून क्रिकेट एसोसिएशन के संयोजक पीसी वर्मा ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...